Priyanka-Nick Wedding! उम्मेद भवन पैलेस में वेडिंग डैकोरेशन शुरू, See Pics

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 03:35 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही विदेशी बहू बनने वाली है। 2 दिसंबर को प्रियंका मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा का घर भी सज चुका है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जो बेहद खूबसूरत है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। 

सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। उम्मेद भवन पैलेस में भी शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है।

जी हां, सोशल मीडिया पर पैलेस की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। प्रियंका-निक की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरु होंगे।

29 और 30 नवंबर को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म होगी। दीपवीर की तरह दोनों दो रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका शादी में अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहनेंगी।

शादी के बाद होगी दो ग्रैंड रिसेप्शन 

खबरों के अनुसार प्रियंका-निक हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। साथ ही दीपवीर की तरह ये दोनों भी दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुंबई में होगा वहीं दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा।


 

Content Writer

Priya dhir