हरी-भरी बालकनी को देना है एक नया लुक तो यहां देखें Unique Decor Ideas

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 02:44 PM (IST)

बहुत से लोग घर सजाने की शौकिन होते हैं जिसके चलते वह घर में हरे-भरे पौधे लगाकर आशियाने की सुंदरता पर चार-चांद लगाते हैं। इसके अलावा घर की बालकनी को भी अक्सर नए-नए डेकोर आइडियाज के साथ सजाते रहते हैं। जरुरी नहीं कि आप हैवी बजट के साथ ही अपनी बालकनी को डेकोरेट करें आप सिंपल और यूनिक तरीकों भी इसे एक नया डेकोर लुक दे सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बालकनी डेकोरेट करने के कुछ आइडियाज...

बालकनी की दीवार पर आप ऐसे छोटे-छोटे पौधा सजा सकते हैं। 

रंग-बिरंगी कुर्सियों रखकर बालकनी को रंग-बिरंगा सजा सकते हैं। 

ग्रीन मैट आप यहां पर लगा सकते हैं। इससे यहां पर साफ-सफाई नजर आएगी। 

आप चाहें तो झूला भी बालकनी में लगा सकते हैं। 

छोटा सा टेबल और लाइट्स लगाकर आप बालकनी में कपल डिनर भी आर्गनाइज कर सकते हैं।

प्लांट्स के साथ आप इसे एक अलग लुक दे सकते हैं। 

कलरफुल डेकोर के लिए आप इस तरह के छोटे-छोटे कलरफुल बल्ब भी लगा सकते हैं। 

अगर आपको खाली-खाली बालकनी पसंद है तो यहां पर सिर्फ एक टेबल लगाकर इसे अलग लुक दे सकते हैं। 

अगर बालकनी छोटी है तो आप उसमें इस तरह छोटे-छोटे प्लांट्स लगा सकते हैं। 

 

Content Writer

palak