फेंगशुई टिप्स के अनुसार लगाएं Christmas Tree, घर में आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 06:32 PM (IST)

क्रिसमस का त्यौहार आने में अब कुछ ही समय बचा है और लोगों ने घर को सजाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। अधिकतर लोग इस फेस्टिवल में अपने घर को 'क्रिसमस ट्री' से सजाते हैं लेकिन इसे घर में रखते समय दिशा और सही तरीके का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। फेंगशुई के हिसाब से सही दिशा में रखा 'क्रिसमस ट्री' घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

 

फेंगशुई के अनुसार रखें क्रिसमस ट्री

दक्षिण-पूर्व दिशा में सजाएं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सही माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

मेन गेट पर ना रखें क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री को मेन गेट के सामने नहीं रखना चाहिए। इससे घर में असफलता और नकारात्मक ऊर्जा आती है। क्रिसमस ट्री हमेशा घर के अंदर या ऐसी जगह रखें जहां पानी हो।

 

घर के ऊपरी हिस्से में रखें ट्री

घर में हमेशा अशांति रहती है तो क्रिसमस ट्री को घर के ऊपरी हिस्से में दाहिनी ओर रखें। इससे घर में सुख-शांति और प्यार बढ़ेगा।

 

पीली लाइट्स से करें डैकोरेट

क्रिसमस ट्री को लाल, नीली या पीले रंग की लाइट से सजाएं क्योंकि यह रंग प्यार और दोस्ती का प्रतीक होता है। इससे आपके घर में भी प्यार और अपनापन बना रहेगा। 

घर की बैठक में ना रखें यह पेड़

घर की बैठक में इस ट्री को बिल्कुल भी न रखें क्योंकि इससे रिश्तों में कड़वाहट बन सकती है। अगर आप यहीं ट्री रखना चाहते है तो इसे गोल्डन रंग की लाइट से सजाएं क्योंकि इससे घर में शांति बनी रहेगी।

 

सफेद लाइट से सजावट

अगर क्रिसमस ट्री मेन गेट के दाए वाले कमरे में रख रहे है तो इसे सफेद लाइट से सजाएं। यह शुभ माना जाती है।

बाथरूम के सामने न करें डैकोरेट

क्रिसमस ट्री को कभी भी वॉशरूम या बाथरूम के सामने डैकोरेट न करें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा इसे डैकोरेट करने के बाद उसकी साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें।

 

यूं करें क्रिसमस ट्री की सजावट

फेंगशुई के अनुसार क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए केवल अपनी पसंद की वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। सात ही डैकोरेशन के लिए बॉल ड्रम, स्नो मैन, स्टार बेल, स्टार्स, झालर का भी यूज करें। फेंगशुई के हिसाब से यह शुभ भी होता है और इससे घर की शोभा भी बढ़ती है।

Content Writer

Anjali Rajput