Kitchen Decoration: हमेशा रहना है खुश और फ्रेश तो आज ही इंडोर प्लांट्स से सजाएं अपना किचन

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 03:16 PM (IST)

खूबसूरत घर किसे पसंद नहीं है, बस जरुरत होती है इस पर ध्यान देने की। थोड़ा क्रिएटिव व डिफरेंट तरीके की सोच रख कर कोई भी अपने घर को स्वर्ग बना सकता है। इन दिनों घरों को सजाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें अहम भूमिका निभाते हैं प्लांट्स।


इन दिनों  इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन काफी बढ़ा है। ये घर को सुंदर रखने के साथ- साथ हमें ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। इन प्लांट्स की एक ओर खासियत यह है कि ये सीढ़ियों, छत, बालकनी कहीं भी आसानी से फिट हो जाते हैं। 


आज कल महिलाएं किचन में  प्लांट लगाना काफी पसंद कर रही हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रही हैं तो किचन के अंदर  छोटे-छोटे पॉट या फिर बॉटल में पौधे लगाएं या हैंगिंग गार्डन बनाकर भी इसकी खूबसूरत बढ़ा सकती हैं। 

किचन गार्डन तैयार करने लिए आप बाजार में उपलब्ध सीमेंट अथवा मिट्टी के विभिन्न आकार छोटे-बड़े गमलों का  भी उपयोग कर सकती है। इससे खाना बनाने का मजा दोगुना हो जाएगा। शुद्ध हवा में खाना बनाने की बात ही कुछ और है।


आप चाहें तो धनिया, पुदिना या फिर अजवाइन जैसे कई पौधे भी अपनी किचन में लगा सकती हैं। । इससे किचन तो खूबसूरत बनेगी ही, साथ ही  खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।  


एक चीज का ध्यान रखें कि पानी के मामले में ये इंडोर प्लांट्स थोड़े संवेदनशील होते हैं। उनकी मिट्टी कभी सूखी नहीं होनी चाहिए, लेकिन अधिक पानी देना हानिकारक भी हो सकता है।पौधे सिर्फ कीड़े-मकोड़े को किचन से दूर नहीं रखते बल्कि बेसिक हाइजीन लेवल भी बनाएं रखते हैं। 


बाजार में अलग- अलग रंग के गमले आसानी से मिल जाते हैं, ऐसे में आप ने किचन एरिया के साथ मिक्स एंड मैच करके भी पौधे लगा सकते हैं। यकीन मानिए यह आइडिया हर किसी काे पसंद आएगा। 

Content Writer

vasudha