जल्द आ रहे हैं गणपति बप्पा, पहले से ही कर लें घर को सजाने की तैयारी
punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 11:47 AM (IST)

नारी डेस्क: गणेश चतुर्थी और गणेश उत्सव पर हर कोई अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक सजाना चाहता है। सजावट न केवल घर की शोभा बढ़ाती है बल्कि माहौल को भक्तिमय भी बना देती है। आइए जानें घर पर गणपति सजावट के कुछ क्रिएटिव और आसान आइडियाज

फूलों से सजावट
ताजे गेंदा, गुलाब, मोगरा और कमल के फूलों से मंडप सजाएं। रंग-बिरंगी फूलों की मालाओं और तोरण से पंडाल को आकर्षक बनाया जा सकता है।

लाइटिंग डेकोरेशन
रंगीन LED लाइट्स, फेयरी लाइट्स और छोटी-छोटी दीयों से घर को जगमगाएं। आप पंडाल की बैकग्राउंड को लाइटिंग से हाईलाइट कर सकते हैं।

कपड़े और पर्दों से सजावट
साटन, ऑर्गेंजा, नेट या सिल्क के रंगीन पर्दों से पंडाल की बैकग्राउंड सजाएं। थीम के अनुसार रंग चुनें जैसे—सफेद-गोल्डन, लाल-पीला या हरा-पीला।

Eco-friendly सजावट
केले के पत्ते, नारियल के पत्ते, बांस और मिट्टी के दीयों से नेचुरल डेकोरेशन करें। मिट्टी और पेपर क्राफ्ट से सजावट करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।

क्राफ्ट आइडियाज
थर्माकोल, चार्ट पेपर और ग्लिटर शीट से गणपति का नाम या "श्री गणेशाय नमः" लिखकर दीवार पर सजाएं। बच्चों के साथ मिलकर DIY सजावट करें ताकि त्योहार और मजेदार बने।

रंगोली और दीयों से सजावट
गणपति के आस-पास सुंदर रंगोली बनाएं। रंगोली के चारों तरफ छोटे-छोटे दीए रखें।गणेश जी की सजावट का असली आनंद तब आता है जब उसमें आपका भाव और श्रद्धा शामिल हो। भव्यता से ज़्यादा भक्ति महत्वपूर्ण होती है।