खुद के साथ-साथ तीज पर सजाएं घर को भी , त्यौहार का मजा हो जाएगा दोगुना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2024 - 05:13 PM (IST)

तीज के त्यौहार का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह खुशी और उल्लास का भी प्रतीक है। ऐसे में इस मौके पर आप खुद के साथ-साथ घर को सजाकर भी आप इस दिन को और खास बना सकते हैं। इस अवसर पर घर को सजाने के कई तरीके हो सकते हैं। यहां कुछ टिप्स और आइडियाज दिए गए हैं जिनसे आप अपने घर को हरियाली तीज पर खूबसूरती से सजा सकते हैं।

PunjabKesari

फूलों की सजावट

दरवाजों और खिड़कियों पर ताजे फूलों की माला लगाएं। घर के हर कमरे में ताजे फूलों के गुलदस्ते रखें।

रंगोली

फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाएं। यह रंगीन और सुगंधित होती है। रंगोली के चारों ओर दीये रखें जिससे रात में एक सुंदर चमक आए।

PunjabKesari

पौधों का उपयोग

 घर के अंदर छोटे-छोटे पौधे रखें। यह घर को हरा-भरा और ताजा बनाएगा। बगीचे या बालकनी में हैंगिंग प्लांट्स लगाएं।

लाइटिंग

घर के बाहर और अंदर दीयों की लाइन लगाएं। कैंडल्स का उपयोग करें, खासकर महक वाली कैंडल्स, जो माहौल को सुगंधित और आकर्षक बनाती हैं।

PunjabKesari

फेयरी लाइट्स

बालकनी, खिड़की, और दीवारों पर फेयरी लाइट्स लगाएं। यह घर को एक जादुई लुक देता है।

पारंपरिक सजावट


दरवाजों पर बंदनवार (तोरण) लगाएं। यह आमतौर पर फूलों और पत्तियों से बनता है। मोर पंख, रंगीन धागे, और बंधनवार से दरवाजों और खिड़कियों को सजाएं।

PunjabKesari

पारंपरिक कला

 दीवारों पर पारंपरिक पेंटिंग्स या आर्ट वर्क लगाएं। रंगीन पर्दे और कुशन कवर का उपयोग करें जो त्योहार की थीम से मेल खाते हों।

PunjabKesari

सजावटी वस्त्र

रंग-बिरंगे कुशन और चादरें बिछाएं। पारंपरिक डिजाइन वाले टेबलक्लॉथ का उपयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static