ऐसे सजाएं अपना छोटा सा आशियाना, हर कोई करेगा तारीफ

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 03:46 PM (IST)

घर छोटा हो या बड़ा, किराए का हो या अपना अगर उसे अच्छे से सजाया जाए तो और भी सुंदर लगता है। बाहर से आने वाले मेहमानों की सीधी नजर सीधा घर पर ही पड़ती है। यह जरुरी नहीं है कि आप अपने घर को सिर्फ महंगी चीजों से ही सजा सकते हैं। आप अपने घर को कम बजट में भी खूबसूरत चीजों के साथ सजा सकते हैं। तो चलिए  आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने छोटे से आशियाने को और भी सुंदर बना सकते हैं...

फर्नीचर को करें थोड़ा रिअरेंज 

घर में रखा हुआ फर्नीचर भी अगर आकर्षक तरीके से रखा जाए तो और भी खूबसूरत लगता है। फर्नीचर भी घर में बहुत ही अहम जगह लेता है। आप फर्नीचर को भी जगह के मुताबिक रिअरेंज करें। आप  फर्नीचर पर ब्राइट पेंट करके भी उसे एक नया लुक दे सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव भी आपके घर की सुंदरता बढ़ा देगा। 

एक फोकल पॉइन्ट क्रिएट करे

आप रुम में एक ऐसा फोकल पॉइन्ट क्रिएट करने की कोशिश करें। आप दीवार को फोकल पॉइन्ट के तौर पर डेकोरेट कर सकते हैं। इससे आपका पूरा कमरा बैलेंस रहेगा। इसके अलावा आपको हर जगह को सजाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह डेकोरेशन पॉकेट फ्रेंडली भी होगा। यह जरुरी नहीं है कि आप सिर्फ दीवार को ही फोकल पॉइन्ट क्रिएट करें, आप बड़ा गमला रखकर या फिर किसी और पॉइन्ट के साथ भी फोकल पॉइन्ट क्रिएट कर सकते हैं। 

गो ग्रीन लगाएगा चार-चांद 

अगर घर में चारों और हरियाली हो तो घर और भी सुंदर लगता है। पौधों के साथ भी आप अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। यह सस्ते भी होते हैं और पॉकेट फ्रेंडली भी। आप हरियाली को अपने घर में कई तरीकों के साथ एड कर सकते हैं। आप चाहें तो दीवार पर प्लांट्स लगाकर भी घर को सजा सकते हैं। अगर आपका घर छोटा है तो आप हैंगिंग प्लांट्स का सहारा भी ले सकते हैं। 

वॉल को दें डिफ्रेंट लुक 

कमरे की दीवार को डेकोरेट करके भी घर को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। आप दीवारों का कलर चेंज करके या फिर थ्री डी वॉल  डिजाइन के साथ कमरे को एक नया लुक दे सकते हैं। इसके अलावा आप डेकोरेटिव पीस या फिर अपने हाथों के साथ डिजाइन किए हुए वॉल पीस भी लगा सकते हैं । 

अच्छी लाइटिंग के साथ 

आप बेड के पास लाइट लगा सकते हैं। लैंप को सीलिंग के साथ लटकाकर घर को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसा करने से भी आपके कमरे में काफी जगह बच जाएगी और आप उस जगह का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  


 

Content Writer

palak