इन 8 सजावटी पौधों से मिलेगी घर को एक डिफ्रेंट लुक

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 01:43 PM (IST)

घर की सजावट और वातावरण दोनों को अच्छा बनाने में छोटे-छोटे पौधे बहुत अच्छा काम करते हैं। ऐेसें में आज हम घर को सजाने के लिए कुछ ऐसे पौधे ढूंढकर लाएं हैं जो न केवल आपके घर को एक नई लुक देंगे बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करने में मदद करेंगे। 

तुलसी 

तुलसी, पूजनीय होने के साथ-साथ इसमें होने वाले औषधीय गुणों के चलते एक कारगर हर्भ भी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवाइयों के रुप में किया जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से घर की सुंदरता के साथ-साथ वातावरण भी तरोताजा बना रहता है। तुलसी का पौधा रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है।

एरेका पाल्म

एरेका पाल्म कार्बन-डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने का काम करता है। इसे लगाने के लिए नमी वाली मिट्टी का प्रयोग करें। इस पौधे की देखभाल थोड़ी सी ज्यादा करने की जरुरत पड़ती है। पौधे की पत्तियों को रोज साफ करें। इसके अलावा हर तीन-चार महीने में इसे धूप लगवाना मत भूलें।

एलोवेरा

एलोवेरा के पौधा घर में जरुर होना चाहिए। क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं। ये पौधा घर की दूषित हवा को प्यूरीफाइ कर उसे स्वच्छ रखता है। साथ ही हमारी स्किन के लिए भी ये बहुत फयादेमंद होता है। 

स्पाइडर प्लांट

इस प्लांट का नाम शायद आपने पहले नहीं सुना होगा। यह एक तरह का इनडोर प्लांट है। इसकी कई तरह की किस्में पाई जाती हैं। इन्हें आप हैंगिंग प्लांटस के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पोथोस

पोथोस हवा को शुद्ध करने वाला पौधा है। यह बेल की शेप में उगता है जिसे हैंगिंग बास्केट में लगाया जा सकता है। इसकी बेल को किसी चीज़ से सहारा देकर बांधने पर इसकी लुक और उभर कर आती है।

मनी प्लांट

कुछ लोग मनी प्लांट घर में लगाना शुभ मानते हैं। इस पौधे की खास बात है कि इसे पानी और मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है। यह प्लांट हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलकर वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है।

इंगलिश आइवी

यह छोटा सा पौधा दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। इसके साथ नया पौधा लगाना बहुत आसान काम है। इसके तने के एक भाग को काटिए और दूसरे गमले में लगा लीजिए। दो हफ्ते के अंदर नया आइवी उगकर तैयार हो जाएगा।

गरबेरा डेजी

चमकीले फूलों वाला यह पौधा हवा में मौजूद कई रसायनिक तत्वों को खत्म करता है। इसे आप अपने बेडरुम में भी लगा सकते हैं। इसके फूल कम से कम 2 हफ्ते के लिए खिले रहते हैं।

Content Writer

Harpreet