इन ट्रिक्स के साथ डेकोरेट करें अपना घर, कम बजट में भी दिखेगा Beautiful

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 04:40 PM (IST)

खूबसूरत और आलिशान घर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। घर को सुंदर दिखाने के लिए जरुरी नहीं है कि आप ज्यादा बजट में ही अपना आशियाना सजाएं। आप थोड़े बजट में भी अपना घर बहुत ही अच्छे तरीके से सजा सकते हैं। आप भी बॉलीवुड सेलेब्स के जैसे अपना घर और भी डेकोरेट कर सकते हैं। आपको ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आप कम बजट में  आप अपने सपनों का महल सजा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि कैसे आप घर में सजा सकते हैं। 

पेंटिंग्स के साथ सजाएं बेडरुम 

आप अपना बेडरुम पेंटिंग्स के साथ डेकोरेट कर सकते हैं। सुंदर और आकर्षक पेंटिंग्स अपने रुम में लगाकर उसे और भी अच्छे से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप रुम में डिजाइनर मिरर भी लगा सकते हैं। 

कैंडल स्टैंड 

आप घर पर ही डेकोरेशन का समान तैयार कर सकते हैं। ग्लास वाले कैंडल स्टैंड में आप कैंडल जलाकर उसे घर के लिविंग एरिया या फिर लॉबी में रख सकते हैं। 

अलग-अलग इंडोर प्लांट्स के साथ 

आजकल मार्केट में बहुत ही सस्ते और आकर्षिक प्लांट्स मौजदू हैं। इनके साथ आप अपने घर की डेकोरेशन बढ़ा सकते हैं। हैंगिग पॉट में प्लांट्स लटाकर आप घर को एक नया लुक दे सकते हैं। इससे घर एकदम यूनिक लगेगा। 

बजट फ्रेंडली कुर्सियां और काउच के साथ 

बालकनी हो या फिर गार्डन अच्छे फर्नीचर के साथ सुंदरता में चार-चांद लग जाते हैं। ग्रीनरी के पास आप अपने बजट के मुताबिक, काउच-कुर्सीयां रख सकते हैं। अगर आप घर को और भी परफेक्ट लुक देना चाहते हैं तो कलरफुल वर्क वाला काउच एकदम परफेक्ट रहेगा। 

लैंप बढ़ाएगा आपके घर की रोशनी 

आप यूनिक डिजाइन्स के लैंप लगाकर भी अपने घर को ओर भी खूबसूरत बना सकते हैं। लाइट वाले लैंप आप अपने डाइनिंग एरिया में रख सकते हैं। लैंप के साथ घर की रोशनी चार गुणा बढ़ जाएगी और चमकता हुआ घर आपको बहुत अच्छे वाइब्स देगा। 

डोरमैट हो शानदार 

घर में  एंट्री लेते हुए हर किसी की नजर डोरमैट पर ही जाती है। इसलिए आपको दरवाजे पर ऐसा डोरेमेट रखना चाहिए, जिससे घर की लुक और भी परफेक्ट लगे। डोरेमेट से आपका घर भी एकदम साफ-सुथरा लगता है। अलग-अलग रंगों से बने हुए डोरमेट के साथ आप घर की लुक और भी निखार सकते हैं। 

फ्लॉवर पॉट से महकेगा घर 

आप फ्लॉवर पॉट में खुश्बू वाले फूल रखकर पूरे घर को महका सकते हैं। आप लॉबी, लिविंग रुम या बेडरुम में फ्लॉवर पॉट रख सकते हैं। 


 

Content Writer

palak