बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से सजाएं अपना घर और गार्डन, बनाएं ये शानदार चीजें

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 02:38 PM (IST)

कुछ लोग घर की बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को कबाड़ी को बेच देते है। वहीं कुछ लोग इसे कचरे में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसका इस्तेमाल होम डेकोर के लिए कर सकते हैं। जिससे आपके घर की शोभा भी बढ़ेगी। तो चलिए जानके है उसके बारे में। 

पुरानी बोतल से मनी बैंक 

मनी बैंक बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल लें। इसके बाद उसकी एक तरफ ऐसे कट लगाए कि उसमें से सिक्के की जगह बन जाएं। इसके बाद बोतल पर अपनी पसंद का रंग करें। वहीं बोतल के किनारों पर रंग-बिरंगी टेप से डिजाइन बनाएं।

पुरानी बोतल से फ्लावर पॉट

फ्लावर पॉट बनाने के लिए घर पर पड़ी 2 बेकार बोतलों को लें। अगर उस पर कोई लेबल लगा है तो उसे हटा दें। फिर स्केच पेन से बोतल पर बिल्ली या किसी जानवर की शक्ल ड्रॉ करे। ड्रॉ की गई शक्ल को धीरे-धीरे कैंची से काटे। परमानेंट मार्कर से उस जानवर की रूप-रेखा पर आंख और नाक बनाएं। अब कट की गई जानवर की शक्ल को बोतल पर लगा दें। फिर कुछ देर सूखने के लिए रख दो। पेंट ब्रश से बोतल की सतह को एक्रेलिक पेंट से रंग दो। अब बोतल में मिट्टी डालकर नन्हे से पौधे को रोप दो।

जिप पाउच

जिप पाउच तैयार करने के लिए एक बोलत लें। फिर उसके सिरे को काटे और किनारों पर जिप चिपकाएं। इसके बाद इसे ऊपर से कटे हुए प्लास्टिक से कवर करें। इसे कुछ देर के लिए सुखाएं। इसके बाद इसका इस्तेमाल आप पेन पेंसिल रखने के लिए कर सकते हैं।

हैंगिंग प्लांट पॉट

प्लास्टिक की बोतल को सीरे से काट लें। इसके बाद इसमें नीचे से भी छेद करें। इसके नीचे 3 से 4 छेद करें। इसके बाद इन्हें अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। जो छेद करें उसमें धागे पिरो लें। इसमें मिट्टी डालें और पौधे लगाएं। इसके बाद इन्हें हैंग कर दें। पौधों को समय-समय पर पानी देते रहें।

फ्लावर वास

फ्लावर वास बनाने के लिए एक बोतल को बीच से काट लें और इसके सीरे में बीच-बीच से कट लगाकर डिजाइन तैयार करें। अब  वास में सीमेंट डालें और अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। 
 

 

 

 

 
 

 

Content Writer

Kirti