अपनी छोटी बालकनी को सजाने के लिए यहां से लें ढेरों आइडियाज

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 01:02 PM (IST)

गर्मियां हो या सर्दियां लोग अक्सर खाली समय में अपनी बालकनी में बैठना पसंद करते हैं। सुंदर तरीके से सजी बालकनी में बैठने से ठंडी हवा लेने या धूप का मजा दो गुना बढ़ जाता है। घर की बालकनी अगर बड़ी हो तो  उसे अपनी मर्जी से कैसे भी सजाया जा सकता है। मगर छोटी बालकनी को सजाने में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर की बालकनी भी छोटी है और उसको सजाने में आपको दिकक्त आ रही है तो आज हम आपकी मदद के लिए कुछ आइडिया लेकर आएं है। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगें।


1. छोटी बालकनी में दो या तीन कुर्सियां बैठने के लिए रख सकते हैं। इसके साथ ही साइड पर गमले रखने से इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएेगी।

 

2. जगह कम है तो गमलों को नीचे रखने की जगह पर उनको दीवार पर लटका कर या साइड पर रख सकते हैं। इससे जगह भी कम लगेगी।

3. एक साइड पर गमले और दो कुर्सियां रख कर स्टाइलिश तरीके से बालकनी सजा सकते हैं।

 

4. छोटी बालकनी को इस तरीके से भी सजाया जा सकता है। कम जगह को स्टाइलिश इस तरह से दिखाया सकते हैं।

 

5. बालकनी में एक बैंच रखें। उसकी साइड पर गमले लगाएं। 


 

Punjab Kesari