Home Decor Tips: महंगे शो पीस से नहीं, सीपियों से सजाएं घर

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 05:45 PM (IST)

घर को सजाने के लिए महिलाएं महंगे से महंगे शो पीस लेकर आते हैं। ताकि उनका घर खूबसूरत लगे। घर को महंगी चीजों से सजाने के चक्कर में वह अपने पूरे महीने का वजट बिगाड़ देती है। बजट बिगडने से परिवार में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। एेसे में घर को सजाने और परिवार में खुशियां रखने के लिए सस्ती चीजों से भी डैकोरेट कर सकते हैं।

 

घर सजाने के लिए आप सीपियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीपियों आपको आसानी से मिल जाएंगी। इन सीपियों को पुरानी चीजों के साथ रियूज करके दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं। अगर आप भी घर को अपने बजट में सजाना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 

 

 

घर के दरवाजे पर सीपियों और समुद्र के दूसरी चीजों का इस्तेमाल करके कछुआ बन सकते है। इस कछुओं को घर के मेनगेट पर लगा सकते हैं। या घर के दूसरी जगहों पर भी लगा सकते हैं। 

 

 

सीपियों से झुमर भी बना सकते हैं। इन डोर बैल को बनाने में ज्यादा पैसे भी नहीं लगेंगे और आपके घर भी डैकोरेट हो जाएगा। 

 


Content Writer

Nisha thakur