इस तरह हेलोवीन थीम से सजाएं Mason Jar

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2017 - 05:23 PM (IST)

हेलोवीन डे मनाने की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई है। इस त्योहार को अमरिका, इंग्लैंड, कनाडा और अन्य यूरोपीय देशों में मनाया जाता है, हालांकि अब यह एशिया और कहीं-कहीं हमारे देश में भी मनाया जाने लगा है। यह दिन हर साल अक्तूबर महीने के आखिरी दिन यानि 31 अक्तूबर को मनाया जाता है। लोग इसके लिए घरों को भूतिया थीम से सजाते है, ड्रैसिस पहनते हैं। इस दिन खाना भी हेलोवीन थीम को लेकर ही बनाया जाता है। हम आपको आज हेलोवीन थीम पर जार बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिससे आप घर को डैकोरेट कर सकते हैं। 


जरूरी सामान
मैसन जार
ऑरेज और ब्लैक कलर के पेपर
कैंची
लाइट या मोमबत्ती 

बनाने के तरीका
1. सबसे पहले जार पर ऑरेज कलर के पेपर के छोटे-छोटे टुकड़े काट कर लगा लें। 
2. इसके बाद इस पर ब्लैक कलर से आंखें, नाक और मुंह काट कर जार पर चिपका दें। 
3. इसमें मोमबत्ती जलाकर कमरे की लाइटें बंद कर दें। 
4. आप जार को और भी डरावना बनाने के लिए नकली मकडी के साथ कॉटन बॉल्स, या मकड़ी के जाले भी डाल कर इलैक्ट्रॉनिक लाइट लगा सकते हैं। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें नारी एप्प
 

Punjab Kesari