जन्माष्टमी पर इस दिशा में सजाएं  लड्डू गोपाल का झूला, दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे आप

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 07:06 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप जन्माष्टमी पर पहली बार लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करने जा रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उनकी स्थापना की दिशा और स्थान बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सही स्थान पर झूला रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है, और जीवन आनंद से भर जाता है। आइए जानते हैं लड्डू गोपाल का झूला रखने के लिए सही दिशा।
PunjabKesari

पूर्व या उत्तर दिशा 

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा सूर्य देव की और उत्तर दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है। इन दिशाओं में लड्डू गोपाल का झूला रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है।  उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) भी बेहद शुभ है, इसे देवताओं का स्थान माना जाता है। यहां झूला रखने से भगवान की कृपा और आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होता है।


झूला रखने के नियम

लड्डू गोपाल को हमेशा साफ, पवित्र और ऊंची जगह पर रखें। झूला मंदिर या पूजा घर में होना चाहिए, जहां रोजाना भोग, आरती और सेवा की जा सके। झूले के आसपास धूप, दीप और फूलों से सजावट करें।

PunjabKesari
स्थापना के समय ध्यान देने योग्य बातें

लड्डू गोपाल को दूध और गंगाजल से स्नान कराकर ही झूले में बिठाएं। स्थापना के समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। रोज सुबह-शाम झूला झुलाएं और भोग लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static