बांस से सजाएं घर, बनी रहेगी सुख-शांति

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 05:47 PM (IST)

फेंगशुई और वास्तु में बांस को शुभ माना गया है। बांस से घर की डैकोरेशन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। बांस को आप कई तरह से अपने घर के डैकोरेशन में शामिल कर सकती हैं। यहां कुछ सुझाव बताए गए हैं—

बांस का पौधा

इंडोर प्लांट से घर की सजावट करना चाहती हैं तो बांस का पौधा यानी बैंबू लगा सकती हैं। इसे आप लिविंग रूम या सोने वाले कमरे में मेज पर सजावट के लिए रख सकती हैं। बांस का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। 

बांस का फर्श

घर के फ्लोर को नया रूप देने का मन है तो आप बांस से इसकी सजावट कर सकती हैं। आज कल लोग घर में बांस का फर्श लगवा रहे हैं। यह दिखने में भी अच्छा लगता है साथ ही मौसम के मुताबिक ठंडा और गर्म रहता है। यह सस्ता और टिकाऊ भी है। 

बांस का फर्नीचर 

अपने घर को बांस से बने फर्नीचर जैसे कुर्सी- टेबल, अलमारी या सोफे से भी डैकोरेट कर सकती हैं। इससे आपका घर ट्रैडिशनल के साथ स्टाइलिश भी दिखेगा। 

लगाएं बांस के पर्दे

 

आप चाहें तो घर की बालकनी या खिड़की पर पर्दे की जगह बांस के परदे लगा सकती हैं। यह देखने में काफी खुबसूरत लगते हैं और  कमरें में धूप को आने से रोकते हैं। 

आईना और लैंप

बांस के बने विभिन्न डिजाइन के आईने के फ्रेम और लैंप भी मार्कीट में मौजूद हैं। इनका भी आप घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकती हैं। बांस के बने डिजाइनर आईना फ्रेस दीवार पर लगा सकती हैं। वहीं, बांस के लैंप से आप लिविंग, स्टडी और सोने के कमरे की डैकोरेशन कर सकती हैं।

News Editor

Shiwani Singh