Wedding Decoration: शादी पर व्हाइट ग्रीन डेकोर के साथ दें घर को ट्रेंडी लुक

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 12:47 PM (IST)

घर में शादी हो तो आने वाले मेहमानों की सबसे पहले नजर डेकोरेशन पर होती है। सभी देखना चाहते हैं कि आखिर घर को कैसे डेकोरेट किया गया है। कोई फूलों से अपना घर सजाता है तो कोई डेकोर आइटम्स के साथ लेकिन बदलते समय के साथ आजकल ग्रीन और व्हाइट डेकोर काफी फेमस हो रहा है। आजकल शादी वाले घर में व्हाइट और ग्रीन कलर का डेकोरेशन खूब देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपने भी घर में शादी रखी है तो इस तरह का डेकोरेशन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ग्रीन और व्हाइट के कुछ ट्रेंडी आइडियाज...

व्हाइट और ग्रीन फ्लॉवर्स के साथ आप इस तरह से छत की डेकोरेशन कर सकते हैं। बीच में बड़ा सा झूमर लगाकर डेकोरेशन पर चार-चांद लगा सकते हैं।

टेबल के बीच में ऐसे आप व्हाइट कलर के फ्लॉवर्स और साथ में कैंडल रख सकते हैं। 

इस तरह की डेकोरेशन आप वेडिंग हॉल में करके और उसे और भी डेकोरेटिव बना सकते हैं।  

एंट्री गेट पर आप ऐसे व्हाइट कलर के फूल लगाकर और भी ज्यादा सुंदर बना सकते हैं। 

छोटे -छोटे इस तरह के लैंप और उनके साथ व्हाइट फ्लॉवर रखकर आप डेकोरेशन कर सकते हैं। 

बीच में व्हाइट रोज और ग्रीन फ्लॉवर आप घर के अलग-अलग कमरे की एंटरेंस पर लगा सकते हैं। 

सिंपल डेकोरेशन के लिए आप इस तरह के फ्लॉवर लटकाकर घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा सकते हैं। 

इस तरह का सेल्फी पॉइंट घर में आप फोटोज खिंचवाने के लिए बना सकते हैं। 

घर की सीढ़ियों पर आप ऐसे फ्लॉवर औग ग्रीन पत्तियों के साथ कैंडल्स लगाकर डेकोरेशन को और भी ज्यादा अच्छा बना सकते हैं।

मंडप की एंटरेंस के लिए आप इस तरह का डेकोरेशन कर सकते हैं। बीच में झूमर और फूलों से बने गुलदस्ते लगाकर आप डेकोरेशन पर चार-चांद लगा सकते हैं।

 

Content Writer

palak