Ganpati Decoration: बप्पा के स्वागत के लिए सजाएं घर का हर कोना, देखते रह जाएंगे लोग

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 06:31 PM (IST)

गणेश चतुर्थी पर विनायक के विराजने के साथ ही त्यौहारों की धूम शुरू हो जाएगी। पंडाल, मंडल से लेकर घर-घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। माना जाता है कि इन पावन दिनों में गणेश जी की पूजा करने से सभी दुखों का अंत हो जीवन में खुशहाली आती है। अगर आप भी इस बार गणपति देवा का स्वागत करने जा रहे हैं तो घर को सजाना ना भूलें। आज हम आपको यूनिक और सुंदर डेकोरेशन के आइडियाज बताते हैं, जिसके सहारे आप अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। 


फूलों की सजावट

घर में जहां पर मूर्ति की स्थापना करनी है, वहां  फूलों से खास सजावट जरूर करें। यदि आपका पूरा घर फूलों से सजा होगा तो वह न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेगा बल्‍कि आपके मन को भी सुकून का एहसास देगा।

पर्दों  की सजावट

पर्दों का घर की सजावट में अहम रोल होता है। आप पर्दे के साथ खूबसूरत दुपट्टे बांधकर हैंगिंग स्टाइल डेकोरेशन कर सकते हैं।आप इन पर्दों का उपयोग भगवान गणेश की मूर्ति के ऊपर एक लटकता हुआ डिज़ाइन बनाने के लिए भी कर सकते हैं।


लाइटों की सजावट

त्यौहारों या शादी में लोग घर को सुंदर बनाने के लिए अलग-अलग तरह की लाइटें लगाना नहीं भूलते हैं। आप भी रंग- बिरंगी लाइटों को गणपति बप्पा की मूर्ति के आसपास लगा सकते हैं। इससे आपका पूजा घर और भी सुंदर व आकर्षित नजर आएगा।

पेपर  की सजावट

अगर आप कुछ अलग तरह की डेकोरेशन चाहते हैं तो अलग-अलग रंगों में फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गणेश की मूर्ति के दोनों ओर कागज के फूल रख सकते हैं या एक बड़ा कागज का पंखा बना सकते हैं। ये आइडिया आपके बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा। 

 दीए की सजावट 

आपने जहां पर गणपति देव की मूूर्ति की स्थापना करनी है। उनके चारों तरफ दीए जलाकर भी अपने पूजा घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप सुगंधित मोमबत्तियाें का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


ईको फ्रेंडली सजावट 

गणपति का स्वागत करने के लिए आप ईको फ्रेंडली सजावट कर सकते हैं। मंदिर को सजाने के लिए आप बैंबू प्लांट्स और केले के पेड़ का इस्तेमाल कर सकते है। इको फ्रेंडली तरीके से मंदिर बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा साथ ही घर में भी रौनक देखने को मिलेगी।
 

Content Writer

vasudha