क्रिसमस ट्री को सजाएं इन 5 तरीकों से

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 01:48 PM (IST)

क्रिसमस ट्री : साल का आखिरी हफ्ता यानि क्रिसमस का समय बहुत खास होता है। इस दिन हर तरफ खूबसूरत लाइटिंग,पार्टी और खुशी का माहौल होता है। घर हो या रेस्टोरेंट हर जगह बहुत अच्छी डैकोरेशन की जाती है लेकिन हर जगह सजावट की एक खास चीज मौजूद होती है वह है क्रिसमस ट्री। इसके बिना यह त्योहार अधूरा सा लगता है। आप भी सिंपल से तरीको के साथ यह ट्री बनाकर इस दिन को खास बना सकते हैं। आइए जानें किन-किन तरीकों से बनाया जा सकता हैं क्रिसमस ट्री। 



घर में बहुत सी किताबेें पड़ी हैं तो इस कलैक्शन का इस्तेमाल आप ट्री बनाने के लिए कर सकते हैं। बुक शैल्फ को ट्री की शेप देकर आप इसे खूबसूरत लाइटिंग से डैकोरेट कर सकते हैं। इसके ऊपर स्टार लगाकर ट्री को परफैक्ट लुक दी जा सकती है। 


त्योहार में चमक-धमक वाली सजावट ज्यादा अच्छी लगती है। ट्री को आप ग्रीन कलर की बजाए गोल्ड थीम के साथ भी डैकोरेट कर सकते हैं। 


आजकल लोग पैस्टल कलर को खूब पसंद कर रहे हैं। हर बार से कुछ अलग तरह की सजावट करना चाहते हैं तो लाइट रंगों का डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. Wall tree


बाजार की बजाए अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं तो दीवार पर क्रिसमस ट्री बनाएं। इससे आपको सीखने के लिए भी कुछ मिल जाएगा और आप अपनी क्रिएटीविटी भी दिखी सकेगें। 

5. White tree


व्हाइट कलर का ट्री भी बहुत खूबसूरत लगता है। 

Content Writer

Anjali Rajput