कम स्पेस में सजाए बालकनी (Creative Idea)

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2020 - 04:22 PM (IST)

घर पर गार्डन बनाना अक्सर लोगों को पसंद होता है। मगर घर पर स्पेस कम होने के चलते वे अपनी उम्मीद के मुताबिक उसे सजा नहीं पाते हैं। ऐसे में आप घर पर अलग से स्पेस ढूंढने की जगह अपनी बालकनी पर हेंगिंग प्लांट लगाकर इसे सुंदर बना सकती है। ऐसे में सुंदर रंग- बिरंगे फूलों के साथ आपकी बालकनी और भी खूबसूरत नजर आएगी। तो चलिए बताते हैं आपको बालकनी सजाने के ढेरों आइडियाज...
 

आप अपनी बालकनी को सुंदर हेंगिंग प्लांट से सजा सकते हैं। 

अलग- अलग फ्लावर पॉट्स को बालकनी की ग्रिल पर लटका सकते हैं। इससे ये दिखने में और भी सुंदर लगेगी। 

आप बालकनी की एक साइड पर प्लांट को सुंदर से लकड़ी के स्टेंड पर भी रख सकते हैं। 

बाजार से बहुत ही सुंदर स्टेंड मिल जाते हैं। ऐसे में आप उसपर अपने फ्लावर पॉट को रस्सी से बांध कर लटका भी सकते हैं।

आपको मार्किट से ऐसे स्टेंड भी मिल जाएंगे, जिसे आप दीवार पर लगा कर बालकनी की स्पेस बचा सकते हैं। 

अलग- अलग डिडाइज के गमलों को भी एक साथ लटाकर बालकनी खूबसूरती लगेगी। 

 

दीवार  के पास ब्यूटीफुल स्टेंड और बालकनी की ग्रिल पर भी प्लांट को हैंड करना बेस्ट रहेगा।

छत पर रस्सी बांधकर भी गमलों को लटकाया जा सकता है। 

छोटे- छोटे फ्लावर पॉट को दरवाजे पर हेंग करना भी सुंदर लगेगा। 

अगर आप को हरियाली ज्यादा पसंद है तो आप कुछ ऐसे भी इसे सजा सकते हैं। 

ऐसे भी सजा सकते हैं बालकनी

कलरफुल पॉट में भी पौधे लगाए जा सकते हैं। 

दीवार पर अलग से भी फ्लावर पॉट को हेंग करने से बालकनी और भी सुंदर नजर आएगी। 

Content Writer

neetu