Home Decor: पर्दे से लेकर कुशन्स कवर त, हैंडमेड चीजों से दें घर को अलग लुक

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 06:04 PM (IST)

घर को हर कोई अपने मुताबिक सजाना पसंद करता है। खासकर महिलाएं अपने घर को नया लुक देने की कोशिश करती रहती हैं। आए दिन अपने घर में नई-नई चीजें डेकोरेशन की रखकर आशियाने की सुंदरता बढ़ाती हैं। जरुरी नहीं है कि आप महंगी-महंगी आर्टिफिशियल चीजों से अपना घर सजाएं। घर में पड़ी बेकार चीजों के साथ भी आप अपने घर को सजा सकते हैं। होट बैग कवर्स के साथ आप अपने घर की डेकोरेशन कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना घर सजा सकते हैं...

होट बैग कवर्स के साथ आप कुशन्स के सुंदर और अलग कवर तैयार कर सकते हैं। 

कवर्स को आप पुरानी टोकरियों पर लगाकर उन्हें एक डेकोर लुक दे सकते हैं। 

डाइनिंग टेबल का कवर आप इन कवर्स के साथ तैयार कर सकते हैं। 

छोटे-छोटे हैंडबैग्स आप होट बैग कवर्स के साथ तैयार कर सकते हैं। इनमें आप यूज होने वाला छोटा मोटा सामान रख सकते हैं। 

इस तरह का साइड बैग इन कवर्स के साथ तैयार किया जा सकता है। 

पिल्लो कवर आप इनके साथ तैयार कर सकते हैं। घर में रखे रंग-बिरंगे कुशन्श आपके घर की सुंदरता बढ़ा देंगे।

Content Writer

palak