शादी के बाद पहली ईद में देवोलीना-स्वरा ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर! गोपी बहू को मिली सास से खास ईदी

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 05:41 PM (IST)

आज पूरा देश ईद के जश्न में डूबा हुआ है। सितारों की ईद हमेशा से खास होती है। इस दौरान सारे स्टार्स अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। इस दौरान कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर त्योहार को जश्न की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की।  

स्वरा भास्कार

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कार की जो हाल ही में फहाद अहमद से शादी के बंधन में बंधी हैं। ये उनकी पहली ईद होगी। एक्ट्रेस ने ईद से एक दिन पहले चांद दिखने पर जश्न मनाती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने इस दौरान अपना ईद का लुक भी शेयर किया जिसमें उन्होंने डीप ब्लू अनारकली सूट को हैवी ईयररिंग्स, नोज रिंग, मांग टीका और पासे के साथ accessorize किया था। वहीं एक्ट्रेस ने Dewy मेकअप और स्मोकी आईज के साथ अपना लुक कंम्पलीट किया।

देवोलीना भट्टाचार्जी

अब बात करते हैं टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी की। उन्होंने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी और अपनी पहली ईद के मौके पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने येलो शूट को व्हाइट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। वहीं ज्वेलरी की बात करें तो वो चांद स्टाइल रिंग और पासा में बेहद हसीन लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति शानवाज के साथ ईद को लेकर की प्लानिंग भी शेयर की। उन्होंने कहा कि वो पति का रोजा खत्म होने के बाद उनकी फेवरेट डिश बनाएंगी। वहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनकी सास ने ईदी के रुप में उन्हें एक ड्रेस गिफ्ट की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

हिना खान

टीवी की अक्षरा हिना खान कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने होमटाउन में ही ईद सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने खूबसूरत वादियों से अपनी मन मोह देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। गोल्डन कुर्ता-पायजामा और पिंक दुपट्टे में हिना खान की खूबसूरती देखने लायक है। एक्ट्रेस ने खुले बाल और कम मेकअप के साथ अपने लुक को सादगी से निखारा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

Content Editor

Charanjeet Kaur