कोरोना पॉजिटिव पाए गए देबीना और गुरमीत, ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 05:45 PM (IST)

कोरोना की चपेट में लगातार स्टार्स आ रहे हैं। वहीं खबरें आ रही हैं कि अब इस कोरोना ने टीवी कपल देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर दस्तक दे दी है। जी हां...टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल देबीना और गुरमीत चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

आपको बता दें कि इस संबंधी कपल ने एक ट्वीट भी शेयर किया है। उस ट्वीट में लिखा है ,' मेरी पत्नी देबीना और मैं कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हम, टचवुड, ठीक हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। होम आइसोलेशन में हैं। हमारे कॉन्टैक्ट में जो व्यक्ति आया है वह खुद का टेस्ट करा ले और ध्यान रखे। सभी का शुक्रिया, इतना प्यार देने के लिए।' ये ट्वीट गुरमीत द्वारा शेयर किया गया है। 

देबीना ने भी दी जानकारी 

इसी पोस्ट को गुरमीत की पत्नी देबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कपल द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बहुत से सेलेब्स भी उन्हें जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर 

आपको बता दें कि कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं हालांकि इसकी वैक्सीन पर काम किया तो जा रहा है लेकिन वह आम लोगों को कब तक मिलेगी इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Content Writer

Janvi Bithal