27 साल बाद थिएटर में लौट रही है DDLJ, शाहरुख के बर्थडे पर देखें राज और सिमरन की Love Story

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 04:37 PM (IST)

बॉलीवुड स्टूडियो यश राज फिल्म्स ने ऐलान किया कि सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को उनके 57वें जन्मदिन पर देशभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर यह खबर  शेयर करते हुए बताया कि प्रेम कहानी वाली इस फिल्म को बुधवार से पीवीआर, आईएनओएक्स और सिनेपोलिक्स पर दिखाया जाएगा।

PunjabKesari
यश राज फिल्म्स ने अपने पेज में शेयर किए गए पोस्ट में लिखा-‘‘पलट...डीडीएलजे बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। देशभर के थिएटरों में दो नवंबर 2022 को राज तथा सिमरन के मशहूर सफर का अनुभव लीजिए।’’ ‘डीडीएलजे’ के नाम से मशहूर इस फिल्म से 1995 में फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशन के क्षेत्र में पदार्पण किया था।

PunjabKesari
इस फिल्म में मुख्य किरदार में शाहरुख खान और काजोल थे। इसके साथ ही अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, सतीश शाह और हिमानी शिवपुरी ने भी अहम भूमिकाएं निभायी थीं। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि 20 साल तक मुंबई के 'मराठामंदिर' सिनेमाहॉल में चलती रही। किसी सिनेमा घर में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म का रिकॉर्ड ‘डीडीएलजे’ के नाम ही है। 

 PunjabKesari
खबरों की मानें तो  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में  DDLJ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दरअसल इस फिल्म ने प्यार के मायने ही बदल दिए थे। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में एक साथ कई रिश्तों का नजरिया पेश करने की कोशिश की गई थी, जिसके चलते सालों बाद भी लोग इस फिल्म को भुला नहीं पाए हैं। 

PunjabKesari
फिल्म के साथ- साथ इसके गानों भी बहुत मशहूर हुए थे। फिल्म में गाने 'मेहंदी लगा के रखना' में काजोल का हरे रंग का लहंगा एक ट्रेंड बन गया थी। बता दें कि शाहरुख बुधवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे। वह अब यश राज फिल्म्स की ‘‘पठान’’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static