BTFW 2021 के रैंप पर करीना के भाई की गर्लफ्रेंड, एक बार फिर दिखाया अपना स्टाइलिश अंदाज

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 09:50 AM (IST)

मुंबई में बॉम्‍बे टाइम्‍स फैशन वीक के रैम्‍प पर हसिनाओं का एक से बढ़कर एक आंदाज देखने को मिला। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने डिज़ाइनर कलेक्शन्स में चार-चांद लगाए। इसमें एक आरै नाम जुड़ गया  तारा सुतारिया का। 

करीना कपूर के भाई की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने रैंप पर उतरकर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। अपने फैशन सेंस से अच्छे- अच्छोंं को पीछे छोडने वाली तारा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। 


तारा के इस नो ज्वैलरी लुक ने खूब वाहावाही लूटी। उन्होंने डिजाइनर असरा के लिए रैंप वॉक किया था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने बालों को खुला छोडा। 


खास बात यह थी कि तारा ने अपने  लुक को कम्पलीट करने के लिए ज्वैलरी का सहारा नहीं लिया, रेड कलर का आउटफिट  काफी क्लासी लग रहा था।

 तारा एक यंग स्टाइल आइकॉन बन चुकी हैं जिनके स्टाइल को हज़ारों लोग फॉलो करते हैं। वह अकसर अपने लुक से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं। 


इंडियन लुक हो या वेस्टर्न वह हर लुक में  कहर ढाती हैं।  तारा  इन दिनों एक्टर आदर जैन को डेट कर रही हैं जो करीना कपूर के कजिन हैं। 
 

Content Writer

vasudha