एक्टर डेविड लैंडर ने 73 साल में ली आखिरी सांस, गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 11:38 AM (IST)

बाॅलीवुड हो या हाॅलीवुड इंडस्ट्री साल 2020 दोनों के लिए बुरा साबित हो रहा है। जहां एक तरफ कोरोना महामारी का संकट पूरी दुनिया में छाया हुआ है वहीं कई दिग्गज स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए हैं। हाल ही में हाॅलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। हाॅलीवुड एक्टर डेविड लैंडर का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी, बेटी और दामाद ने दी है। 

खबरों की मानों तो डेविड लैंडर स्केलेरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी इस बीमारी का इलाज चल रहा था। डेविड लैंडर ने एबीसी काॅमेडी लावर्ने और शर्ली में स्किवगी की भूमिका निभाई थी। यह शो साल 1976 से लेकर 1983 तक चला था।

 

उनके निधन पर दुख जताते हुए माइकल मैकेनन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें डेविड और माइकल मैकेनन ने मिलकर लोगों को खूब हंसाया। दोनों काॅलेज के दिनों से साथ में थे। इसके अलावा जब वे विश्वविद्यालय में थे तभी उन्होंने लावर्ने और शर्ली के किरदारों का निर्माण किया था।

Content Writer

Bhawna sharma