Daughters Day: अपनी प्यारी बेटी के लिए बनाएं स्ट्रॉबेरी चीजकेक

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 11:52 AM (IST)

आज दुनियाभर में डॉर्टस डे यानि बेटी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए खास स्ट्रॉबेरी चीजकेक बना सकती है। यह आपकी बेटी को बेहद पसंद आएगा। साथ ही इसे बनाना भी आसान होगा। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

स्ट्रॉबेरी- 250 ग्राम
ग्लूकोज बिस्किट-  200 ग्राम
मक्खन- 3 बड़े चम्मच
चीनी- 3/4 कप
दही- 1 कप
क्रीम- 1 कप
जिलेटिन- 1 बड़ा चम्मच
पानी- 4 बड़े चम्मच
स्ट्रॉबेरी- जरूरत अनुसार

वि​धि

. सबसे पहले बिस्किट को ब्लैंड करें।
. अब इसमें मक्खन मिलाएं।
. फिर इसे मनपसंद शेप के बाउल में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रखें।
. अब स्ट्रॉबेरी और चीनी को एक साथ पीस लें।
. अलग बाउल में दही और क्रीम मिलाकर फेंट लें।
. अब पानी में जिलेटिन मिलाकर उसे स्ट्रॉबेरी वाले मिक्सचर में मिलाएं।
. इसके बाद फ्रिज से बिस्टिक का बेस निकालकर उसे स्ट्रॉबेरी मिश्रिण से गार्निश करके 7-8 घंटे या रातभर जमने दें।
. अब स्ट्रॉबेरी को काटकर केक के ऊपर गार्निश करें।
. लीजिए आपका स्ट्रॉबेरी चीज केक बनकर तैयार है।
. इसे अपनी प्यारी बेटी को खिलाएं और खुद भी खाने का मजा लें।

Content Writer

neetu