पिता की अस्थियों से बेटी ने करवाया वेडिंग नेल आर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 06:08 PM (IST)

बेटी का सपना होता है कि उसकी शादी पर उसके पिता उसके साथ रहे। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए ब्रिटेन की दुल्हन चार्लोट वाटसन ने 4 महीने पहले इस दुनिया को छोड़ चुके पिता की अस्थियों को अपने नाखूनों पर सजा लिया। ताकि उसे लगे की उसके पिता शादी के मौके पर उसके साथ हैं। 

कैंसर के कारण हुई थी पिता की मौत 

चार्लोट वॉटसन के पिता मिक बार्बर की तकरीबन 4 महीने पहले कैंसर के कारण मौत हुई थी। पिता की मौत के बाद शादी की तारीख को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया था लेकिन चार्लोट चाहती थी कि उसके पिता शादी में उसके साथ रहे। ऐसे में उसने पिता की अस्थियों को अपने नाखूनों पर सजाकर उन्हें याद किया। चार्लोट के अनुसार वह चाहती थी कि उसके पिता उसकी शादी का हिस्सा बने इसलिए उसने उनके नाखूनों को उनकी अस्थियों के साथ सजा लिया। इसके बाद उसे ऐसा लगा रहा था कि उसके पिता उसके साथ हैं। 

अस्थियों का जार देखकर आया था आइडिया 

चार्लोट अपनी शादी के लिए तैयार हो रही थी उन्होंने आपने पास अस्थियों से भरा एक जार देखा। उसकी कजन किस्र्टी मीकिन जो कि नेल आर्टिस्ट है उसके साथ बात कर उसने यह आइडिया निकाला। इसके बाद उसने अपने पिता की अस्थियों व जार में रखी राख को एक्रिलिक की तरह सजाया। जिसे देखकर किसी को भी यकीन नही हो रहा था यह नेल अस्थियों के साथ सजाए गए है। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal