खाली पेट पिया खजूर का दूध तो दूर होगी कमजोरी, ये फायदे भी कर देंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 06:13 PM (IST)

खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को शारीरिक कमजोर और तनाव की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देने के लिए सबसे पहला ख्याल सभी के दिमाग में दूध का ही आता है। दूध एक ऐसा सूपरफूड माना जाता है जो शरीर में कई सारे पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन, आयरन, प्रोटीन की मात्रा भी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होती है। वहीं दूध में खजूर मिलाकर पीने से भी शरीर को दोगुना फायदा होता है। दूध और खजूर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसके अलावा इस दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। एक शोध की मानें तो दूध में खजूर उबालकर पीने से शरीर के ढेरों फायदे होते हैं। वहीं खजूर को खाली पेट खाने से कई सारी गंभीर समस्याएं दूर होती हैं। खाली पेट खजूर खाने से आप एनीमिया से भी बचते हैं। इसके अलावा भी खाली पेट खजूर का दूध पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं.....

दूध और खजूर में मौजूद पोषक तत्व 

दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स, कैरोटेनॉयड्स, फेनोलिक्स जैसे आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। इसके अलावा खजूर में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम, कार्ब्स और विटामिन बी 6 पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

शरीर की कमजोरी होगी दूर 

यदि आपके शरीर में कमजोरी रहती है तो आप खजूर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। दूध और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार माने जाते हैं। इनका खाली पेट सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा मांसपेशियों की ग्रोथ करने के लिए भी खजूर वाला दूध खाली पेट पीना फायदेमंद होता है।

हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो भी खाली पेट इस दूद का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खाली पेट खजूर वाला दूध पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा और हार्ट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी। 

अनिद्रा की समस्या होगी दूर 

यदि तनाव भरी जिंदगी में आपको नींद नहीं आती तो भी इस दूध का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खजूर में पाए जाने वाले गुण अनिद्रा या फिर नींद की  कमी की समस्या में बेहद लाभकारी होते हैं। रोजाना एक गिलास दूध में 3-4 खजूर उबालकर पीने से नींद से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी 

दूध और खजूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए ही यह दूध बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर में ऑक्सिटोसिन बढ़ाने का काम करते हैं। खजूर वाले दूध का सेवन करने से महिलाओं को डिलीवरी के समय फायदा होता है। 

खून की कमी होगी दूर 

शरीर में से खून की कमी दूर करने के लिए भी दूध और खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। एनीमिया की कमी दूर करने के लिए आप दूध और खजूर का सेवन खाली पेट कर सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा और इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में से खून की कमी दूर करता है। 

स्किन बनेगी ग्लोइंग 

स्किन को बेहतर और खूबसूरत बनाए रखने के लिए भी लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। स्किन पर बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए और ग्लोइंग स्किन के लिए आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। 


 

Content Writer

palak