मिनटों में बनाकर खाएं खजूर बर्फी

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 09:57 AM (IST)

सर्दियों में खजूर की बरमार होने से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ इम्यूनिटी लेवल बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इससे बर्फी बनाने की रेसिपी बताते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ मिनटों में तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

खजूर- 450 ग्राम
देसी घी- 75 ग्राम
किशमिश- 50 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम (कटे हुए)
काजू- 50 ग्राम (कटे हुए)
खसखस- 20 ग्राम
नारियल- 25 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

विधि:

1. सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर मिक्सी में पीस लें।
2. अब पैन में खसखस को धीमी आंच पर भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
3. उसी पैन में घी डालकर ड्राई फ्रूट्स को हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
4. इसमें नारियल और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
5. अब खजूर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
6. तैयार मिश्रण को प्लेट में निकाल कर फैलाएं‌।
7. इसके ऊपर से खसखस छिड़ककर चौकोर आकार में काट लें।
8. ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में रखें। 
9. लीजिए आपकी खजूर बर्फी बनकर तैयार है। ‌
 

Content Writer

neetu