Color Trend: बी-टाउन सेलेब्स में छाया डार्क ग्रीन का क्रेज, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 12:57 PM (IST)

फैशन के इस दौर में महिलाएं व लड़कियां यूनिक ट्रेंड फॉलो करना पसंद करती हैं। जहां ट्रेंडी आउटफिट का क्रेज लड़कियों में देखा जाता है, वहीं कलर के मामले भी वह काफी चूजी होती हैं। अगर आपके लिए भी ट्रेंडी कलर मायने रखता है। आप अपने वॉर्डरोब में हर वो ट्रेडी कलर रखना चाहती है जो आपको स्टाइलिश दिखाए तो आपको बता दें कि इन दिनों डार्क ग्रीन कलर खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड दीवाज में डार्क ग्रीन का खूब क्रेज देखा जा रहा है। हाल ही में दीपवीर की दूसरी मुंबई रिसेप्शन में कई बी-टीउन सेलेब्स को इस कलर की वेस्टर्न व ट्रेडीशनल ड्रेसेज में देखा गया जो उन्हें ग्लेमरस लुक दे रहा था। 

डार्क ग्रीन कलर की खासियत  

इस कलर की खास बात है कि यह आसानी से किसी भी स्किन स्टोन जैसे सांवले व गोरे दोनों तरह के लोगों पर सूट कर जाता हैं। दूसरा, यह कलर काफी यूनिक है जिसे वेस्टर्न व ट्रेडीशनल वियर में ट्राई किया जा सकता है। 

डार्क ग्रीन कलर की दिवानी हुई बी-टाउन सेलेब्स

बॉलीवुड कपल दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस दिया मिर्जा डार्क ग्रीन कलर के स्पार्कली लहंगे में दिखी जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थी। 

वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर खान को स्पार्कली डार्क ग्रीन गाउन में देखा गया जिसमें वह काफी सेक्सी लग रही थी। 

एक्टर फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पार्टी में पहुंचे थे। उनकी गर्लफ्रेंड भी इसी कलर के ऑफ शोल्डर सेक्सी गाउन में दिखीं। 

निकयंका की शादी में इस कलर का क्रेज देखा गया। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर भी अनिते डोंगरे के डिजाइनर डार्क ग्रीन लहंगे में नजर आईं जो उन्हें स्टनिंग दिखा रहा था। 

प्रेग्नेंसी फोटोसूट के दौरान नेहा धूपिया ने डार्क ग्रीन रफ्फल स्कर्ट के सा येलो चॉप ट्राई किया। 

अनिता डोंगरे के डार्क ग्रीन लहंगे में यामी गौतम। 


 

Content Writer

Sunita Rajput