बाप रे! इस गांव में पहुंचने के लिए तय करना पड़ेगा खतरनाक सफर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 03:42 PM (IST)

ट्रैवलिंग: दुनिया में खतरनाक जगहों की कोई कमी नहीं है। अगर आप भी कुछ खतरों से भरे एडवेंटर का सफर तैय करना चाहते है तो आज हम आपको एक खतरनाक गांव के बारे में बताएंगे। इस गांव को देखने के लिए लोगों के कई खतरों से गुजरना पड़ता है। आइए जानते है क्या खास है इस गांव में। 


यह गांव कहीं ओर नहीं बल्कि उतरी चीन के हनांन में स्थित है, जिसका नाम गुओलिआंग है। इस गांव की आबादी लगभग 350 के आसपास है। यहां लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते है। यह गांव खतरनाक इसलिए कहलाता है क्योंकि यह गुओलिआंग समुद्रतल से 1,700 मीटर की ऊंचाई बना है। 


गांव में रहने वाले लोगों के दूसरे लोगों से संपर्क करने के लिए रोजाना 720 सीढ़ियों का सहारा लेना पढ़ता था। 1972 में गांव के कुछ लोगों ने गांव तक आसानी से पहुंच का रास्ता बना लिया। इस गांव तक पहुंचने के लिए  खतरनाक मोड़ और कई छोटी-बड़ी सुरंगें बनाई। अब यह गांव टूरिस्ट स्पॉट के रूप में काफी मशहूर हो रहा है। यहां हर साल हजारों की  तादात टूरिस्ट पहुंचते है। मई के महीने में यहां टूरिस्टों की भारी भीड़ लगी होती है। 

Punjab Kesari