दुनिया के खतरनाक रेल के रास्ते, क्या आप भी करना चाहेंगे यहां कि सवारी?

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 02:01 PM (IST)

घूमने के लिए कहीं भी जाना हो तो मन में बहुत से सवाल उठते हैं। यात्रा कैसी रहेगी? आरामदायक होगी भी की नहीं। खाने का स्वाद कैसा होगा। ट्रैवलिंग का बजट कैसा होगा। यह सब बातें यात्रा के दौरान सबसे पहले आती हैं। सबसे आरामदायक और मजेदार सफर ट्रेन में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में ऐसे कुछ ट्रेन रुट्स हैं जहां कि सवारी करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही रुट्स के बारे में...

व्हाइट पास और युकोन रुट अलास्का

यह स्केगवे अलास्का से व्हाइटहॉर्स, युकोन के पोर्टवे का कनेंक्टिंग रुट है। इस रेलवे रुट को क्लिफ टू क्लिफ रुट भी कहते हैं। इस रेलवे रुट का इस्तेमाल सिर्फ पर्यटन के उद्देश्य के लिए ही किया जाता है। इसमें सवारी करके आप एक अलग ही तरह का अनुभव महसूस करेंगे और ये पर्यटकों के लिए बहुत ही खतरनाक रुट भी है।

एसो मिनामी रुट जापान

यह रुट एक एक्टिव ज्वालामुखी के पास से गुजरता है। इस रुट को भारत का सबसे खतरनाक रेलवे रुट कहा जाता है। जापान के सबसे बड़े और भयानक ज्वालामुखी के पास से गुजरता हुआ ये रुट बहुत ही खतरनाक है। इस रुट पर ट्रेन बहुत ही हल्के से लोहे के पुल से गुजरती है जो बहुत ही पुराना और सहारे के बिना बना हुआ है।

चेन्नई रामेश्वरम रेल रुट

रामेश्वरम दीप तक जाने के लिए इस रुट को समुद्र के ऊपर बनाया गया था। इसे 1914 में खोला गया था और यह समुद्र से 2065 मीटर ऊंचा बना हुआ है। इसी पुल को पैडमैन ब्रिज भी कहते हैं और इसे भारतीय इंजीनियरिंग के लोगों ने बनाया है।

अर्गो गेडे ट्रेन रुट

इस ट्रेन का रुट जकार्ता से बाडुंग तक होता है। इस ट्रेन का पूरा रुट तीन घंटे का होता है। सारा सफर रोमांच और हरियाली भरे वातावरण से भरा होता है। ट्रेन इंडोनेशिया के हाई ट्रेस्टल पुल से निकलकर जाती है। यहां से यात्रियों को डीप सब ट्रोपिकल वैली का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। लेकिन यह रुट काफी खतरनाक है।

ट्रेन ए लॉस न्यूब्स

यह रुट न्यूब्स साल्टा, अर्जेंटिना और पोलविरलो चिली को जोड़ने वाला 217 कि.मी लंबा रुट है। इसकी शुरुआत 1921 में हुई थी और पुल को बनाने में लगभग 21 साल तक का समय लगा था। ऊंचे पहाड़ों और घाटियों के बीच में से निकलने वाला यह पुल बहुत ही खतरनाक रास्तों से भरा हुआ है।
 

Content Writer

Anjali Rajput