खतरनाक रेलमार्ग, जहां सफर करना नहीं हैं खतरे से खाली!

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 04:58 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): दुनिया में एक तरफ जहां खूबसूरत जगह हैं। वहीं, दूसरी तरह कई खतरनाक रेल मार्ग भी हैं। आज हम आपको कुछ एेसे रेलमार्ग के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सफर करना खतरे से खाली नहीं लेकिन इन रेल मार्ग पर सफर करने का मजा भी कुछ अलग ही हैं। इन रेलमार्ग पर रोमांच के शौकीन जरूर जाना चाहेंगे। 

1. जॉर्ज टाउन लूप रेलमार्ग, कोलोराडो, अमेरिका
इस रेलमार्ग का निर्माण सन्1877 में करवाया गया था। बाद में 1939 में बन्द कर दिया गया था लेकिन बाद में यह पर्यटकों के लिए दोबारा शुरू कर दिया गया।

2. आर्गो गेडे रेलमार्ग, इंडोनेशिया
इस सफर में कई मैदान और पहाड़ आते हैं। सफर के दौरान 200 फ़ीट ऊंचे 'सिकुरतुग पुल' को पार करना सबसे मुश्किल होता है। यह मुसाफिरों को नीचे स्थित घाटी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

3. डेविल्स नोज़ रेलमार्ग, इक्वाडोर 
इस रेलमार्ग का निर्माण सन् 1902 में हुआ था। डेविल्स नोज़ रेलमार्ग समुद्रतल से 9000 फीट की ऊंचाई में फैला हुआ है। यह दुनिया का सबसे खतरनाक रेलमार्ग में से एक हैं। 

4. पम्बन पुल, भारत
यह रेलमार्ग दक्षिण भारत में स्थित हैं जोकि पम्बन द्वीप पर बसे रामेश्वरम शहर को भारत के मुख्य शहर से जोड़ता है। यह पुल भी सबसे खतरनाक पुलों में गिना जाता है। 

5. आसमान पर बना रेलमार्ग, अर्जेंटीना
ट्रेन अ लास न्यूब्स' को आसमान पर चलने वाली रेल कहा जाता है। इस रेलमार्ग का सफर काफी घुमावदार है। इस सफर का मुख्य आकर्षण पोल्वोरिला सेतु है। 
 

Punjab Kesari