इन खतरनाक रास्तों को पार कर पाना है बड़ा ही मुश्किल

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 05:59 PM (IST)

किसी भी जगह पर सड़कों का निर्माण इसलिए किया जाता है, ताकि लोग उस जगहें पर आसानी से आवाजाही कर सकें। कुछ जगहों पर आज भी ऐसे खतरनाक रास्तें देखने को मिल जाते है जिनको पार करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। जो लोग एडवेंचर या कुछ खतरनाक करना पसंद करते है उनके लिए तो यह रास्ते मनोरंजन का साधन है लेकिन कमजोर दिल वालों के लिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकते है। आज हम आपको इन्हीं खतरनाक रास्तों के बारे में बताएंगे, जिनपर चल पाना हर किसी के बस का काम नहीं। 

 

1. एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन (EL Caminito del Rey, Spain)


यह रास्ता स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में यह 110 साल पुराना है। इसे किंग्स पाथ-वे के नाम से भी जाना जाता है। इस रास्तो को दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने के लिए आने -जाने वाले मजूदूरों के लिए बनाया गया था। हालाकि बताया जाता है कि अब इस रास्ते को बंद कर दिया गया। 

2. हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन (Huashan Cliffside Path, China)


यह शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग हुशान की उत्तरी चोटी (1614 मीटर) के लिए है। सरकार ने कई सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, लेकिन हर साल कई दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

3. रोच वेयरांड, फ्रांस  (Roche Veyrand, France)


फ्रांस में कई रास्ते ऐसे है जो पहले तो सीधे लगते है लेकिन आगे चलकर कठिन होते जाते है। इन्हीं रास्तों में रोच वेयरांड भी है। 

Punjab Kesari