नाश्ते में ब्रेड-जैम या दूध-केला, सेहत के लिए खतरनाक है ये 7 फूड कॉम्बिनेशन!

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2020 - 03:17 PM (IST)

दिनभर आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपकी हेल्थ पर पड़ता है। कई बार लोग ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बनाकर खा लेते हैं, जो उनके लिए खतरनाक होते हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन पेट दर्द, गैस, कब्ज और डायरिया जैसी समस्याएं का कारण बनता है। अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं है कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गलत फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिसका आपकी सेहत पर बेहद बुरा पड़ता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में।
 

ब्रेड-जैम

नाश्ते में अक्सर लोग ब्रेड जैम का सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक गलत फूड कॉम्बिनेशन है। जैम में सिर्फ शकर होती है, जोकि ब्लड शुगर जैसी बीमारियों का कारण बन सकती हैं। खासकर डायबिटिक मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

सोडा-पिज्जा

पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने का तो हर कोई शोकीन होता हैं लेकिन यह भी सेहत के लिए गलत फूड कॉम्बिनेशन है। यह कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को धीमा करके पेट फूलना, गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी प्रॉब्लम पैदा करता है।
 

सैंडविच-कॉफी

परफेक्ट ब्रेकफास्ट माना जाने वाली सैंडविच और कॉफी का एक-साथ सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें मौजूद कार्ब्स कैल्शियम को अच्छे से पचने से रोकते हैं, जिससे आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं।

टमाटर-ककड़ी

सैलेद के साथ अक्सर लोग इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करते हैं। मगर उसमें मौजूद विटामिन अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता, जोकि बाद में पेट की समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए इन दोनों को हमेशा अलग-अलग ही खाएं।
 

दूध-केला

व्यायाम करने या मसल्स बनाने वाले लोग अक्सर दूध और केले का एक साथ सेवन करते हैं। मगर विशेषज्ञों के अनुसार यह कॉम्बिनेशन व्यक्ति को असहज बनाता है। इससे पेट में भारीपन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दही-पराठें या फल

दही के साथ परांठा या कोई भी तली हुई चीज खाने से इसमें मौजूद फेट पाचन में रुकावट बनता है। इसके अलावा दही के साथ ऐसे चीजें खाने से शरीर को एनर्जी भी नहीं मिल पाती। इसके अलावा दही के साथ फलों का सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक होता है।
 

चीज और पास्ता

चीज पास्ता खाने के शौकीन लोगों को शायद ही यह पता हो कि यह एक खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन है। इसमें मौजूद वसा पाचन क्रिया में रिकावट बनती है। इसकी बजाए आप पास्ता में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

Content Writer

Anjali Rajput