खतरनाक एयरपोर्ट्स, जहां होता हैं जान जाने का खतरा! (Pix)

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2016 - 06:30 PM (IST)

दुनिया में कई लोग हवाई सफर करते हैं। वहीं दुनियाभर में एेसे कई एयरपोर्ट्स भी हैं जहां यात्रियों को अपनी जान पर खेलकर सफर करना पड़ता है। आज हम आपको एेसी ही खतरनाक एयरपोर्ट्स के बारे में बताने जा रहे है जहां से हर बार उड़ान भरना मौत को मात देने जैसा है। तो आइए जानें इन खतरनाक एयरपोर्ट्स के बारे में...

1. लुकला एयरपोर्ट नेपाल

यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है। लुकला एयरपोर्ट करीब 2000 फीट की उंचाई पर स्थित है। इसका रनवे काफी उबड़-खाबड़ जगहों पर बना है, जिससे उतरने वाले जहाजों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है। यहां अब तक 13 दुर्घटनाएं हो चुकी है। 

2. पारो एयरपोर्ट भूटान

भूटान के इस एयरपोर्ट में यात्रियों को उड़ान भरने से पहले प्रतिरोधी दवाइंया लेने की सलाह दी जाती है। पहाड़ियों पर बने इस एरयपोर्ट की नाजुकता को देखते हुए साल 2011 तक केवल द्रुक एयरलाइन्स को यहां से उड़ान भरने की अनुमति थी। 

3. गुस्टाफ-111 एयरपोर्ट

यह पहाड़ी के ढलान पर बना हुआ है और इसके दूसरे छौर पर खूबसूरत बीच स्थित है। इस पहाड़ी पर हर समय तेज हवाएं चलती रहती है इसलिए प्लेन को लैंड करवाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 

4. मैडीरा एयरपोर्ट पुर्तगाल

अंटलाटिक महासागर और पहाड़ियों से घिरे इस एयरपोर्ट पर तूफानों सी चलने वाली तेज हवाए हर पल विमान के लिए खतरा पैदा करती है। यह भी सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में शामिल है। यहां अब तक 3 बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। 
 

Punjab Kesari