टीवी शो 'डांस दीवाने' के लिए इतने करोड़ रुपए लेती हैं माधुरी दीक्षित, जानें भारती-हर्ष की सैलरी

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 05:24 PM (IST)

कलर्स का पापलुर टीवी रिएलटी शो डांस दीवाने का तीसरा सीजन इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में आर्थिक तंगी से जुझ रही टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली पहुंची थी जिस दौरान शो की जज माधुरी दीक्षित ने उन्हें पांच लाख रुपए की धनराशि सहायता के तौर पर दी थी। वहीं इसके अलावा यह शो अपने हर एपीसोड की वजह से सोशल मीडिया पर खबरें बटौरता रहता है।

शो की जज माधुरी दीक्षित को देखने के लिए फैंस इस शो को खूब फाॅलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के लिए अभिनेत्री औऱ बाकी को स्टार कितना चार्ज करते है। तो आईए आपकों बताते हैं कि इस शो के लिए जजेस और एंकर कितनी मोटी फीस लेते है। 

माधुरी दीक्षित
सबसे पहले बात करते हैं 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की जो शो की सबसे हाईएस्ट पेड जज हैं। जानकारी के मुताबिक,  माधुरी एक शो के करीब 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। माधुरी की खूबसूरती का आज भी कोई जवाब नहीं है, वह अकसर अपने महंगे आउटफिट्स और कातिलाना अदाओं के साथ फैंस और दर्शकों को दिवाना बनाती रहती हैं, वहीं फैंस और दर्शक भी इसे देखने का एक भी मौका नहीं गंवाते।

धर्मेश येलांदे
डांस इंडिया डांस से बतौर कंटेस्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरूआत करने वाले डांसर धर्मेश येलांदे यहां कर बड़ी ही कड़ी मेहनत और परिश्रम से पहुंचे है।  बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे एक एपिसोड के करीब 6 से 8 लाख रुपये चार्ज करते हैं। बतां दें कि माधुरी दीक्षित के बाद धर्मेश इस शो के सबसे पापलुर जज हैं। 

तुषार कालिया
तुषार कालिया डांस दीवाने 3 शो के सबसे हैंडसम जज हैं, फैंस इन्हें काफी पसंद करते हैं।  तुषार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में डांस और कोरियोग्राफी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार डांस दीवाने से मोटी रकम वसूलते हैं, वह एक शो के लिए करीब 10 से 11 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

शो के एंकर भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया
शो के एंकर भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया भी अपनी पॉपुलेरिटी से लाखों फैंस बना चुके हैं। अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने वाली भारती सिंह जहां एक एपिसोड के 6 से 7 लाख रुपये वसूलती हैं वहीं हर्ष लिबांचिया एक एपिसोड के 3-4 लाख रुपये चार्ज करते हैं। कुल मिलाकर दोनों इस शो के लिए 1 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं।

Content Writer

Anu Malhotra