हमेशा के लिए एक दूसरे के हुए  दलजीत- निखिल, सफेद जोड़े में दूसरी बार दुल्हन बनी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 05:22 PM (IST)

जिस घड़ी का इंतजार था आखिरकार वह आ ही गया। सभी की चहेती दलजीत कौर दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने हमेशा- हमेशा के लिए निखिल पटेल का हाथ थाम लिया है। दुल्हन और दूल्हे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

बिग बॉस फेम दलजीत कौर ने अपनी दूसरी शादी में हर रस्म को निभाया है। अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने सफेद रंग को चुना। सफेद लहंगे और लाल चुन्नी में एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक बेहद कमाल का लग रहा है।

पंजाबियों में चूड़ा और कलीरे पहनने की एक खास रस्म होती है। दलजीत कौर ने भी इस रस्म को निभाया लेकिन उन्होंन लाल की जगह सफेद चूड़ा पहना। ये कहना गलत नहीं होगी कि एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक डिफरेंट और जबरदस्त था। 

 
Daljeet के दूल्हे राजा ने भी  सफेद रंग की शेरवानी पहनी है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस ग्रैंड शादी की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

दलजीत की खास दोस्त करिश्मा तन्ना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की प्यारी तस्वीर शेयर कर लिखा- अभी-अभी शादी हुई है।”रिद्धि ने भी शादी की रस्मों की वीडियो शेयर की है। 


 

Content Writer

vasudha