अखरोट को रोजाना खाने से मिलते है कई स्वास्थ्य फायदे

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 01:20 PM (IST)

अखरोट के गुण: अखरोट खाना हर किसी को पंसद होता है। कई सारे विटामिन होने के कारण इसको विटामिनों का राजा भी कहा जाता है। अखरोट में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। अखरोट बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैट एसिड शरीर को अस्थमा, आर्थराइटिस, स्किन प्रॉब्लम, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी बीमारी से बचाता है। इसके अवाला भी अखरोट के फायदे (Benefits of Akhrot )होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे 

अखरोट खाने के फायदे (Benefits of Eating Akhrot)

अखरोट वजन घटाने में मददगार


अखरोट वजन कंटोल करने में सहायक है। रोजाना इसका सेवन करने से आसानी से वजन कम किया जा सकता है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें हर दिन अखरोट खाने चाहिए। लगातार अखरोट खाने से आपको कुछ दिनों में फर्क दिखाई देगा।

अच्छी नींद

 जिन लोगों को पूरा दिन काम करने के बाद भी नींद नहीं आती उनके लिए अखरोट रामबाण का काम करता है। रात को सोने से पहले 1 या दो अखरोट खाने से शरीर रिलैक्स होता है। इससे अच्छी नींद आती है।

अखरोट  दिल के लिए बेहतरीन

इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट दिल को दरूस्त करने का काम करता है। अखरोट खाने से दिल से संबंधित समस्याएं नहीं होती। 

अखरोट डायबिटीज करे दूर 


डायबिटीज मरीजों को रोजाना अखरोट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इसको खाने से डायबटीज टाइप 2 से आराम मिलता है। इसमें पाई जाने वालें पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनो वसा सेहत के लिए अच्छी होती है।

अखरोट खाने से डिप्रेशन से राहत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी से 5 में 4 लोग तनाव यानि डिप्रेशन के शिकार हैं। अखरोट का सेवन करने से डिप्रशने से काफी हद तक राहत मिलती है। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि अखरोट के सेवन से तनाव का स्‍तर घट जाता है। इसको खाने से ब्‍लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा मिलती रहती है। 

अखरोट गुड फॉर ब्रेन

अखरोट को ब्रेन फूड भी कहते हैं। इसका सेवन करने से उनके दिमाग को ऊर्जा मिलती है। याद्दाश्‍त कम होने की स्थिति में भी अखरोट का सेवन लाभकारी होता है। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए अखरोट औषधि की तरह काम करता है। अखरोट खाने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

अखरोट पाचन तंत्र करे मजबूत 


इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट को साफ करने का काम करते हैं। इससे कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। रोज इसका सेवन करके पाचन क्रिया मजबूत  होती है। 

स्वस्थ जीवन

स्वस्थ और लम्‍बे जीवन के लिए अखरोट खाना अच्छा रहता है। इसका नियमित सेवन से जीवनकाल बढ़ता है। इससे जीवन ऊर्जा से भरपूर रहता है। 


 

Content Writer

Anjali Rajput