नवरात्रि में बनाएं दही वाली अरबी की सब्जी, सब पूछेंगे रेसिपी

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 11:20 AM (IST)

इन दिनों नवरात्रि चल रहे हैं। ऐसे में भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए उपवास करते हैं लेकिन उपवास के दौरान भक्तों में यही परेशानी रहती है कि रोज-रोज क्या बनाकर खाएं। ऐसे में यदि आपको भी व्रत के दौरान यही कंफ्यूजन रहती है कि क्या बनाकर खाएं तो आज आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसे आप बनाकर खा सकते हैं। व्रत में आप दही और अरबी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह सब्जी कुट्टू की पूरी या राजगीरा के रोटी के साथ खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

दही - 1 कप 
अरबी - 250 ग्राम
तेल - 4 बड़े चम्मच
बेसन - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1/2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 3
अजवायन - 1/4 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
हरा धनिया - 1 कप
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले अरबी तो 2 सिटी आने तक पका लें। फिर हल्का ठंडा करके इसे छील लें। 
2. अब चॉपिंग बोर्ड पर चाकू को चिकना कर लें और अरबी को बोर्ड पर रखकर धीरे से दबाएं। 
3. एक नॉन स्टिकी पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अरबी डालकर भून लें। 
4. अब धीमी आंच पर इसे चारों तरफ से ब्राउन होने तक पकाएं। 
5. एक बाउल में दही, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं। 
6. इसके बाद एक नॉन स्टिकी कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालकर गर्म करें। 
7. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, लाल मिर्च और अजवायन डालते हुए इसकी महक आने तक भूनें। 
8. फिर इसमें दही का मिश्रण डाल दें। मिश्रण डालने के बाद इसे लगातार चलाए हुए पका लें। 
9. अब इसमें सूखा आमचूर पाउडर, फ्राई की हुई अरबी मिलाएं। 
10.सारे मिश्रण को  मिक्स करके बाद इसमें हरा धनिया मिलाएं।
11. आपकी टेस्टी दही वाली अरबी की सब्जी बनकर तैयार है। कुट्टू की पूरी के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak