लिटिल लायन लुक में नजर आए क्यूट तैमूर, वायरल हुई फोटोज

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 12:13 PM (IST)

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर से ज्यादा इस समय सोशल मीडिया पर उनका बेटा तैमूर अली खान चर्चा में रहते है। तैमूर अली अपनी क्यूट हरकतों से सभी का दिल जीत लेता है। यहीं कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी कई तरह के फैन पेज बने हुए है जिन पर उनकी आए दिन नई फोटोज देखने को मिलती रहती है। हाल ही में तैमूर अली खान करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। यहां पर न केवल उन्होंने अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जाता बल्कि लायन लुक कें नजर भी आए। 

 

सोशल मीडिया पर लायन लुक में नजर आ रहे तैमूर की काफी फोटोज वायरल हो रही है। जिसमें तैमूर के चेहरे पर लायन का मेकअप किया हुआ है। वहीं इसी के साथ उनकी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें वह ड्रम बजाते हुए नजर आ रहा है। 

इससे कुछ दिन पहले तैमूर की घर में कलरिंग करते हुए और अरमान जैन की शादी की काफी फोटोज वायरल हुई है। इन फोटोज में तैमूर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे है।बता दें करण जौहर के बच्चों के बर्थडे बैश में करीना कपूर, फराह खान, एकता कपूर, तुषार कपूर, आलिया भट्ट, नीलम, रितेश देशमुख, सोहा अली खान आदि स्टार्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। 

Content Writer

khushboo aggarwal