गर्मी में अब नहीं होगा दही खट्टा, ये ट्रिक्स करेंगे आपकी मदद

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 11:16 AM (IST)

नारी डेस्क: दही खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है खासतौर पर गर्मियों में इसे खाने से शरीर के साथ पेट को भी ठंडक मिलती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि रोजाना गर्मियों में छाछ, रायता या सिर्फ दही को अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। घर पर दही जमाने को लेकर परेशानी सिर्फ एक होती है के अधिक तापमान की वजह से खट्टा हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इसे से परेशान हैं तो आपको दही जमाते वक्त ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए। इन ट्रिक्स से आपका दही लंबे समय तक फ्रेश और मीठा रहेगा। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में -

PunjabKesari

गर्मी में दही कैसे जमाएं?

दही जमाने के लिए हमेशा रात का समय ही उचित माना जाता है। क्योंकि रात में तापमान दिन के अपेक्षा कम होता है, जिसके कारण दही आसानी से जम जाता है और यह खट्टा भी नहीं होता है। वहीं, अगर हम दिन में दही जमाते हैं, तो इस समय तापमान बहुत अधिक होता है। इसकी वजह से दही का स्वाद बिगड़ जाता है और यह खट्टा हो जाता है।

दूध में चीनी मिलाकर जमाएं दही

दही खट्टा न हो इसके लिए आप दूध में चीनी मिलाने के बाद इसमें जामन डाल सकते हैं। इसके लिए आपको दूध उबालते वक्त ही दूध में हल्की सी चीनी मिक्स कर देना है। फिर जामन डालकर इसे ठंडे जगह पर स्टोर कर दें। 

दूध का तापमान जरूर करें चेक

दही जमाते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि दूध का तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ही बहुत ज्यादा ठंडा। दूध बस इतना ही गर्म होना चाहिए जितने में आप उसे आराम से छू सकते हैं। पर, ध्यान रहे आपको इसमें जामन मिलाने से पहले अच्छी तरह से और देर तक उबालना है। तभी दही में से पानी नहीं निकलेगा और यह खट्टा होने से भी बच सकता है।

PunjabKesari

दही के जामन की मात्रा का रखें ख्याल

कई बार लोग दूध में ज्यादा जामन डाल देते हैं। हालांकि, आपको इससे बचना चाहिए। इससे दही खट्टा हो जाता है। इसके लिए हमेशा ध्यान रखें कि बहुत थोड़ी सी और फ्रेश दही का ही जामन के तौर पर इस्तेमाल करें।

दही जमते ही इसे गर्म जगह से बचाकर रखें

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि दही जमाने के बाद इसे गर्म जगह पर न रखें। ऐसा करने से दही जल्दी खट्टा हो जाती है। कोशिश करें कि इसे फ्रिज में ही रखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static