ब्रेकफास्ट में बनाएं Curd Sandwich

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 09:43 AM (IST)

सैंडविच देखते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। इसे आप ग्रिल करके या फिर बिना ग्रिल किए सिंपल तरीके से बना सकते हैं। आज हम आपको ग्रिल दही वाले सैंडविच की रेसिपी बताने वाले हैं जो सभी को पसंद आएगी। जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
हंग दही- 210 ग्राम
एग्गलेस मेयोनेज- 75 ग्राम
गाजर- 45 ग्राम
गोभी- 30 ग्राम
शिमला मिर्च- 40 ग्राम
स्वीट कार्न- 40 ग्राम
अदरक- 1/2 टीस्पून
काली मिर्च- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
ब्रेड स्लाइस
मक्खन- ब्रशिंग के लिए

विधि
1. बाऊल में ब्रेड स्लाइस छोड़ कर सारी सामग्री डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब ब्रेड स्लाइस लेकर इसके किनारे काट लें।
3. फिर एक ब्रेड स्लाइस लेकर इसके ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण फैलाएं।
4. इसे दूसरे ब्रेड स्लाइस के साथ कवर करें।
5. अब इसे ग्रिल पैन पर रखें और इसके ऊपर मक्खन फैला कर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक सेंके।
6. फिर इसे पलटे और इसके ऊपर मक्खन फैलाएं।
7. इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक सेंके। जब तक यह सुनहरी भूरा और क्रिस्पी न हो जाएं।
8. इसके बाद पैन से हटा कर इसे आधा कर लें।
9. सैंडविच बन कर तैयार है। इसे केचप या मेयोनेज के साथ सर्व करें।

Punjab Kesari