Hair Care: दही से करें प्री कंडीशनिंग, ना झड़ेंगे ना पतले होंगे बाल

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 09:54 AM (IST)

ज्यादा धूल-मिट्टी व धूप के संपर्क में आने से बाल खराब होने लगते हैं। इससे वे अपना नेचुरल पोषण खोने लगते हैं। इसके कारण बालों में रूखापन बढ़ने से हेयर फॉल की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए लड़कियां महंगे से महंगे शैंपू व कंडीशनर इस्तेमाल करती है। मगर इनमें कैमिकल होने से समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में आप घर पर दही से नेचुरल कंडीशनर बनकर प्री कंडीशनिंग कर सकती है। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलेगा। साथ ही वे घने, मजबूत, लंबे होंगे। चलिए जानते हैं कंडीशन बनाने व लगाने का तरीका...

हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए

 

सामग्री

. इसके लिए एक बाउल में 1 कटोरी दही और 2 छोटे चम्मच शहद मिलाएं।
. दोनों चीजों को अच्छे से फेंट कर मिलाएं।
. तैयार पेस्ट को स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
. इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें।
. बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

इस हेयर मास्क को बालों को जड़ों से पोषण मिलेगा। बालों का रूखापन दूर होकर उनमें लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में बालों का रूखापन व हेयर फॉल दूर होगा।

सिल्की- सॉफ्ट बालों के लिए

. इसके लिए एक कटोरी में 2 अंडों का सफेद भाग और जरूरत अनुसार दही मिलाएं।
. इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्कैल्प से पूरे बालों पर लगाएं।
. 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
. बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।


इससे बालों का रूखापन व हेयर फॉल दूर होगा। बालों को प्रोटीन मिलेगा। यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करेगा। ऐसे में बाल जड़ों से पोषित होकर साफ, मुलायम, घने व शाइनी नजर आएंगे। बाल जड़ों से मजबूत हो तेजी से बढ़ेंगे।


हेयर केयर टिप्स

. अगर आप ज्यादा हेयर फॉल से परेशान है तो कुछ दिनों तक कंडीशनर ना लगाएं। इसकी जगह यह घर का बना दही कंडीशनर शैंपू से पहले इस्तेमाल करें।
. बालों पर ज्यादा कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स ना लगाएं।

Content Writer

neetu