गर्मा-गर्म खाने के साथ उठाएं ककड़ी के रायता का स्वाद, यहां जानिए आसान Recipe

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 12:00 PM (IST)

बहुत से लोग खाना-खाने के साथ दही के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट के साथ दही खाते हैं तो सिंपल दही की जगह ककड़ी का रायता बनाकर खा सकते हं। ककड़ी में पानी और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह पेट संबंधी समस्याओं में भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। लंच, डिनर या फिर कभी भी आप इसका स्वाद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

ककड़ी - 1 
दही गाढ़ा -  1 कप 
हरी मिर्च - 2-3 
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच 
हरा धनिया - 1 कप 
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले ककड़ी को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें। 
2. इसके बाद इसे छिलकर दो हिस्सों में काटकर इसके बीज निकाल लें। 
3. बीज निकालकर ककड़ी को अच्छे से कद्दूकस कर लें। 
4. एक बर्तन में दही डालें और उसे मथनी की मदद से अच्छे से फेंट लें। 
5. फेंटने के बाद इसमें स्वादअनुसार नमक डालें। 
6. दही फेंटने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी डालें। 
7. चम्मच की मदद से इसे अच्छे से दही में मिला दें। 
8. अब इसमें बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया और जीरा पाउडर मिलाएं। 
9. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। 
10. तय समय के बाद फ्रिज में से निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 
11. आपका स्वादिष्ट ककड़ी का रायता बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें। 

Content Writer

palak