अजब-गजब: आंसू नहीं, रोते समय इस महिला की आंख से निकलते हैं क्रिस्टल

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 05:10 PM (IST)

रोते समय आंखों से आंसू निकलते है लेकिन अर्मेनिया की रहने वाली सैटेनिक काजेरियन की आंखों से रोते समय आंसू की जगह क्रिस्टल निकलते है। यह बात सुनने में चाहे थोड़ी अजीब व हैरान कर देने वाली लगती है लेकिन सच है। अर्मेनिया के स्पेंडिरयन गांव की रहने वाली 22 साल की सैटेनिक काजेरियन नाम की महिला से आंखों से आंसू क्रिस्टल बन कर निकलते है। 

हर रोज निकलते है 50 क्रिस्टल 

जानकारी के अनुसार महिला की आंखों से हर रोज आंसू की जगह 50 क्रिस्टल निकलते है। वहां के डॉक्टर्स को भी इसके पीछे की असल वजह के बारे में नही पता लग सका है। जिस कारण वह न तो महिला का उपचार कर पा रहे है न ही उसका ऑपरेशन कर पा रहे है। 

पूरा परिवार करता है खेती 

जानकारी के मुताबिक उनका पूरा परिवार खेती करके अपना गुजारा करता है। उन्होंने एक नेत्र विशेषज्ञ को दिखा कर आंखों में दवाई डालनी शुरु की है जिससे उन्हें थोड़ा सा आराम मिला है लेकिन आंखों से क्रिस्टल निकलने के कारण उन्हेें काफी दिक्कतों का सामना करना पडा रहा है। उनके पास इस इतने पैसे भी नही है कि वह महंगा इलाज करवा सकें। 

अधिक प्रोटीन से हो सकती है बीमारी 

वही कुछ नेत्र विशेषज्ञों का अनुसार महिला में पाया गया यह रोग पूरी तरह से असाधारण है। इसके पीछे के कारण को समझने मेें काफी दिक्कत हो रही है। वहीं उन्हें आशंका है कि आंसुओं में प्रोटीन की मात्रा होने कारण यह रोग हो सकता है। इतना ही नही कई जब आंसुओं में नमक की मात्रा अधिक हो जाती है तो वह क्रिस्टल में बदल जाते है।

 

Content Writer

khushboo aggarwal