पूरी बनेगी खस्ता और क्रंची, बनाते समय फॉलो करें ये Kitchen Tips

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:18 PM (IST)

मां दुर्गा के नवरात्रि प्रारंभ हो चुके हैं। व्रत के अंत में कन्या पूजन होता है। कन्या पूजन में पूरी भी जरुर बनाई जाती है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को यह परेशानी होती है कि उनकी पूरी स्वाद और खस्ता नहीं बनती। पूरी का स्वाद बढ़ाने और उसे क्रंची करने के लिए आज आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आटा गूंथने के लिए करें ये काम 

पूरी स्वाद तो ही बनेगी यदि उसका आटा सॉफ्ट और नॉर्मल होगा। आप आटा गूंथते समय घी का प्रयोग कर सकते हैं। घी का इस्तेमाल करने से पूरी फूली हुई करारी और खस्ता बनेगी। अगर आप आटे में घी नहीं डालना चाहते तो तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। घी में आप अजवाइन, नमक और मिर्च पाउडर मिलाएं। ताजे आटे की पूरी बनाने की जगह आप आटे को कम से कम 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही रखें। पूरी खस्ता और क्रंची बनेगी। 

कसूरी मेथी से बढ़ेगा स्वाद 

पूरी का स्वाद अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो कसूरी मेथी डालें। इससे पूरी का स्वाद बढ़ जाएगा। लेकिन कसूरी मेथी आप आटे में मिलाएं। आटे में कसूरी मेथी मिक्स करके पूरी बनाएं। पूरी का स्वाद भी दौगुणा हो जाएगा। 

कुरकुरी बनेगी पूरी 

पूरी को यदि आप थोड़ा कुरकुरा बनाना चाहते हैं तो आटे में थोड़ा सा रवा मिला दें। रवा मिलाने से पूरी ओर भी स्वादिष्ट और कुरकुरी बनेगी। 

सूजी का करें प्रयोग 

सूजी का प्रयोग आप पूरी का स्वाद बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आटे में 4-5 चम्मच सूजी डाल दें। इससे पूरी करारी और क्रिस्पी बनेगी। लेकिन ज्यादा सूजी का इस्तेमाल भी पूरी में न करें। इससे पूरी फट सकती है। 

ज्यादा हो तेल 

पूरी के लिए तेल भी ज्यादा इस्तेमाल होता है। लेकिन यदि आप पूरी खस्ता बनाना चाहते हैं तो यह जरुरी है कि तेल अच्छे से गर्म करें। जैसे तेल गर्म हो जाए तो गैस थोड़ी धीमी कर दें। इससे पूरी फूली हुई बनेगी। साथ में तेल का इस्तेमाल भी ज्यादा करें। कम तेल में भी पूरी का स्वाद अच्छे से नहीं आता। 

Content Writer

palak