इंसानों से ज्यादा Dogs से प्यार करते हैं ये क्रिकेटर और फिल्मी सितारे

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 04:36 PM (IST)

बॉलीवुड और क्रिकेटर जानवरो से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं खासकर डॉग्स से। कहते हैं कि डॉग सबसे ज्यादा वफादार होता है। एक इंसान का सबसे करीबी दोस्त भी वही होता है। वह अपने मालिक को हर मुश्किल से बाहर निकालता है। शायद यही कारण है कि आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स और क्रिकेटर भी डॉग्स से प्यार करते हैं। आज हम आपको एेसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिनके लिए उनके पैट्स बेहद खास हैं। 

 


1. सलमान खान 

सलमान खान को पेट्स से बहुत प्यार है। उन्होंने अपने घर में दो डॉग पाले हैं। एक का नाम वीर रखा है। सलमान खान अक्सर अपने डॉग्स के मस्ती करते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं। उनकी तस्वीरों से यह बात पता लग जाती है कि वह अपने डॉग्स से कितना प्यार करते हैं। 

 


2. प्रियंका चोपडा 


मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को भी जानवरों से बहुत प्यार है। उन्होंने हाल ही में एक पैट लिया है जिसका नाम उन्होंने डायना रखा है। वह डायना को अपनी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा मानती हैं। 

 

3. अनुष्का शर्मा 


अनुष्का शर्मा के घर भी एक डॉग है। उसका नाम उन्होंने डूड रखा है। जब भी उन्हें अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है तो वह डूड के साथ खूब मस्ती करती हैं। 

 

4. एम. एस धोनी


एम.एस धोनी को जानवरो और खासकर डॉग बहुत अच्छे लगते हैं। वह अक्सर अपने डॉग्स के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके वीडियो और फोटो से इस बात का पता लग जाता है कि वह अपने डॉग्स को अपनी फैमली का मैंबर मानते हैं।

 

5. विराट कोहली 


अनुष्का की तरह ही विराट कोहली भी जानवरो से बहुत प्यार है। वह अपनी टैंशन और स्ट्रेस को खत्म करने के लिए अपने डॉग के साथ समय बिताते हैं।



 

Punjab Kesari