Clothespin से निखारें बच्चों की क्रिएटिविटी

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 02:33 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: घर पर इस्तेमाल की जाने वाली चीजों का काम जब खत्म हो जाता है तो उनको बेकार समझ लिया जाता है। इन चीजों को या तो एक तरफ रख दिया जाता है या लोग फैंक देते हैं। आप जानते हैं कि घर की इन चीजों में बहुत क्रिएटिविटी छिपी होती है। अखबार,प्लास्टिक या फिर ड्राई फ्रूट के छिलके ही क्यों न हो हर तरह के सामान से आप अपने अंदर छिपा हुआ हुनर दिखा सकते हैं। आज हम जिस क्रिएटीविटी की बात कर रहे हैं इसमें इस्तेमाल किया जाता है क्लोथपिन। जी हां क्लोथ पिंन का इस्तेमाल वैसे तो कपड़ों को सूखाने के लिए किया जाता है लेकिन घर को सजाने के लिए भी आप इसका खूब इस्तेमाल कर सकते हैं। 


बच्चों के लिए घर पर खिलौने बनाने के लिए क्लोथ पिंन से ढेरों तरह के आइडिआज ले सकते हैं। इसे खुद बनाकर या फिर बच्चों को सीखा कर उनका हुनर निखार सकते हैं। इससे गुडिया,कुर्सी,टेबल और तरह-तरह के खिलौनों से नई-नई चीजें बनाई जा सकती हैं। बच्चे लेडी बग और ग्रासहॉपर जैसी चीजों में अपनी खास दिलचस्पी दिखाते हैं। इसके इनसे आप उनकी पसंदीदा चीजों को भी बनाएं। 
 

घर की डैकोरेशन के लिए भी क्लॉथपिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मिरर डैकोरेशन के लिए क्लथ पिंन को ग्लू के साथ लगाएं। इसे आप अपनी मर्जी के आकार में लगा कर सजा सकते हैं। 

Punjab Kesari