मजेदार तरीके से सर्व करेंगे Fruits तो मेहमान भी हो जाएंगे खुश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 06:11 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में कलरफुल और ठंडा-ठंडा तरबूज खाने का मजा ही कुछ और है। इस मौसम में दोपहर के समय हर कोई ठंडा-ठंडा तरबूज खाने का लुफ्त उठाता है। इसके अलावा जब भी कोई मेहमान घर पर आता है तो ज्यादातर लोग उनको खाने के लिए तरबूज ही देते हैं। अक्सर कुछ लोग तरबूज को मजेदार बनाने के लिए उसे नींबू या पुदीने की पत्तियों के साथ डेकोरेट कर देते हैं लेकिन अपनी थोड़ी-सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप इसे और भी सुदंर तरीके से सजा सकती हैं। आज हम आपको क्रिएटिव तरीके से तरबूज सर्व करने के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपके मेहमान भी खुश हो जाएंगे।
 

तरबूज के साथ-साथ कुछ ओर फ्रूटस को मिक्स करके मेहमानों को सर्व करें। इसे ज्यादा डेकोरेटिव बनाने के लिए आप तरबूज के छिलके की कलाकृति बना सकते हैं।

आप तरबूज को पिज्जा स्लाइस की तरह भी सर्व कर सकते हैं।

अक्सर बच्चे फ्रूट्स खाने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उन्हें इस क्रिएटिव तरीके से फ्रूट्स सर्व करें। इससे वो इसे खुश होकर मस्ती-मस्ती में इन्हें खा लेंगे।

सिपंल और क्रिएटिव तरीके से तरबूज सर्व करने के लिए आप उसे इस तरह काट लें और साथ में स्टिक लगा दें।

अगर आपने घर में किटी पार्टी रखी है तो आप तरबूज को सर्व कर सकती है। इसे डेकोरेटिव बनाने के लिए आप इसे इस तरह काट सकती हैं।

घर में रखी पार्टी या किसी ओर मौके पर आप तरबूज को इस तरीके से भी डेकोरेट कर सकते हैं। इसे देखकर आप के मेहमान भी खुश हो जाएंगे और तरबूज खाने का मजा भी दोगुणा हो जाएगा।

Punjab Kesari